यूपी: रेप के आरोपी को दरोगा ने खंभे से बांधकर बेल्ट से की पिटाई, देखें वीडियो
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में सब-इंस्पेक्टर रेप के आरोपी को खंभे से बांधकर बेल्ट से पीट रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रेप के आरोपी को खंभे से बांधकर पीटने वाले सब-इंस्पेक्टर का नाम राजन मौर्य बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग हरकत में आ गया। खंभे से बांधकर पिटने वाले सब-इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है और सीओ घोसी को मामले की जांच सौंप दी गई है।

रेप का था आरोप
11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा अपनी मौसी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान आरोपी ने 13 दिनों तक छात्रा के साथ बलात्कार किया। फिर बाद में उसे घर के बाहर छोड़ गया। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत और अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेडिकल में रेप की पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications