SSC पेपर लीक मामले में छात्रों का बरेली में प्रदर्शन
बरेली। एसएससी पेपर लीक मामले की आंच अब बरेली भी पहुच गई है। बरेली में आज सैकड़ों परीक्षार्थी सड़क पर उतरे और सीबीआई जांच की मांग की। परीक्षार्थियों का कहना है की वो कई कई घण्टे पढ़ते हैं मेहनत करते हैं और फायदा वो लोग उठाते हैं जो लाखों रुपये की घूस दे देते हैं। परीक्षार्थियों ने कहा कि एसएससी का पेपर लीक होने से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। परीक्षार्थियों का कहना है कि इतनी पढ़ाई करने के बाद भी उन्हें नौकरी नही मिल रही। दिल्ली से प्रदर्शन में आई निष्ठा सिंह ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

निष्ठा का कहना है कि जिस जगह वो पेपर दे रही थी उसी कैफे में दूसरे कम्प्यूटर पर कोई भी छात्र नही बैठा था और पेपर अपने आप सॉल्व हो रहा था। निष्ठा ने यह भी कहा कि एसएससी के सस्ते सेंटर होते है जिसके चलते धांधली होती है | देश में हर पोस्ट के पैसा चल रहा है इसी के चलते 10 से 15 घंटे पढ़ने वाले बच्चे एसएससी का एग्जाम नहीं निकाल पाते।
निष्ठा ने एसएससी बोर्ड के अध्यक्ष मिस्टर खुराना से मांग की है वह जल्द सीबीआई जाँच कराये | वही एक अन्य परीक्षार्थी विकास ने कहा कि उनके पास एसएससी पेपर लीक होने के पुख्ता सबूत है | एसएससी के पेपर लीक होते ही सोशल मीडिया पर आ गए थे | विकास ने इस बात पर दुःख जताया कि कई घंटे की मेहनत के बाद भी मेधावी छात्रों का सलेक्शन नहीं हो पा रहा है वही ऐसे लोगों का सलेक्शन हो रहा है जो 40 से 50 लाख रुपए खर्च हो रहे है | छात्रों ने अपनी मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री मोदी को सम्बोधित करते हुई प्रशासन को एक ज्ञापन सौपा |












Click it and Unblock the Notifications