मेरठ: शिक्षा के मंदिर में छात्र ने तमंचे से मचाया आतंक, वीडियो हुआ वायरल
मेरठ। मेरठ के एन ए एस डिग्री कॉलेज में उस वक़्त अफरा-तफरी मच गई जब छात्रों के दो गुटों में एडमिशन को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान एक छात्र अपने बैग में से तमंचा निकालकर दूसरे गुट के युवक के पीछे फायर करने की नीयत से दौड़ा। यह पूरा घटनाक्रम वहां मौजूद एक छात्र ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
बता दें कि मामला थाना सिविल इलाके में स्थित एनएएस डिग्री कॉलेज का है, वीडियो में आप देख सकते है कि एक युवक झगड़े के दौरान किस तरह से अपने बैग से बेख़ौफ़ होकर तमंचा निकाल रहा है। जिस बैग में ज्ञान की किताबें होनी चाहिए उसमें छात्र तमंचा रखे हुए घूम रहा था। बात यहीं नहीं रुकी बल्कि उसने तमंचे में गोली डालकर लोड भी किया और हाथ में तमंचा लेकर दूसरे युवक के पीछे उसको मारने की नीयत से दौड़ा। हालांकि गनीमत यह रही कि मौके से दूसरे गुट का छात्र फरार हो गया, वरना कोई भी बड़ी हादसा हो सकता था। वहीं कॉलेज में किस प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था है वो आप भी वीडियो में देख सकते है। छात्रों की सुरक्षा या चेकिंग के नाम पर गेट पर कोई गार्ड मौजूद नहीं है और ना कोई नियम कानून है वहीं इस घटना को लेकर कॉलेज प्रशासन अंजान बना रहा और इस घटना को मामूली मारपीट बता कर रफा दफा करते दिखे।












Click it and Unblock the Notifications