इलाहाबाद में दिलीप की हत्या के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन, रोडवेज में लगाई आग
इलाहाबाद।
इलाहाबाद में एलएलबी के छात्र दिलीप सरोज की पीट पीटकर हत्या के मामले में अब छात्रों का आक्रोश बढ़ने लगा हैं। सोमवार सुबह जगह-जगह छात्रों ने सड़क पर प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा और हत्यारोपियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, दोपहर बाद यह प्रदर्शन उग्र हो गया और जगह-जगह तोड़ फोड़ के साथ सिटी बस में आग लगा दी गई। आक्रोशित छात्रों को जिलाधिकारी सुहास एलवाई व एसएसपी आकाश कुलहरि ने समझा बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया हैं। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
कॉलेज खुलते ही प्रदर्शन
गौरतलब है कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद शनिवार और रविवार को स्कूल कॉलेज बंद थे, जिसके कारण छात्रों का आक्रोश थमा हुआ था। लेकिन सोमवार को जब कॉलेज खुला तो छात्रों की भीड़ ने अपना आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया। यूनिवर्सिटी कैंपस से लेकर एडीसी कॉलेज, सिविल लाइंस, कटरा लक्ष्मी टॉकीज चौराहा समेत कई स्थानों पर छात्रों ने हंगामा काटा और तोड़फोड़ की।

पुलिस-प्रशासन ने कराया शांत
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में जिलाधिकारी व एसएसपी ने छात्रों को समझा बुझाकर शांत कराया। इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि दो और आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं तीसरे व मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

क्या है मामला
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एडीसी कॉलेज से एलएलबी कर रहे छात्र दिलीप सरोज को शुक्रवार की रात कुछ लोगों ने जमकर पीटा था। जिससे वह कोमा में चला गया था। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद सोमवार को सड़क पर दिलीप के दोस्तों व छात्रों का आक्रोश नजर आया। जगह-जगह तोड़फोड़ के साथ बस में आग लगा दी गई। फिलहाल पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे उसके बावजूद छात्रों का आक्रोश सड़क पर दिखा।












Click it and Unblock the Notifications