मथुरा में पैदा हुआ विचित्र बच्चा, देखने के लिए लोगों की भीड़
मथुरा। यूपी में मथुरा के थाना कोसीकलां के गाँव गड़ी वरवारी निवासी एक महिला ने प्रसव के दौरान एक विचित्र बच्चे को जन्म दिया। निर्मला नामक महिला से पैदा हुआ ये नवजात बच्चा लड़का था और जन्म के थोड़ी देर तक ही जिंदा रहा।

गुरुवार की सुबह कोसीकलां के शेरगढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के लिए निर्मला के पति द्वारा उसे भर्ती कराया गया था। डिलीवरी के दौरान निर्मला ने एक पैर वाले अजीब बच्चे को जन्म दिया जिसकी डिलीवरी के तुरन्त बाद मौत हो गयी। एक पैर के हुए बच्चे को देखने को लिए हॉस्पिटल में भीड़ लगने लगी।
हॉस्पिटल में जमा हुई भीड़ इस विचित्र बच्चे के फोटो भी खींचने लगी और वीडियो बनाया। महिला के पति राजू ने बताया कि ये चौथा बच्चा था जो लड़का हुआ था मगर बच्चे के एक ही पैर था और जन्म लेते ही वो मर गया। उसकी तीन बेटियां है और ये उसकी चौथी संतान थी।












Click it and Unblock the Notifications