उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

खूबसूरत ताजमहल के अंदर का बदसूरत नजारा, तूफान में कहीं गिरे पत्थर तो कहीं पेड़

By Rajeevkumar Singh
Google Oneindia News

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में आए तूफान बारिश और ओलों ने ताजमहल को भारी नुकसान पहुंचाया है। तेज हवाओं से फतेहपुरी महल बेगम के मकबरे का पत्थर गिर गया है। पूर्वी गेट पर भी अकबरी महल बेगम के मकबरे के ऊपर का गुलदस्ता नीचे गिरकर टूट गया है। तेज हवाओं से ताजमहल परिसर में लगे पेड़ भी उखड़ गये हैं, जो जगह-जगह गिरे पड़े हैं जिन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है।

पूरा नजारा बिखरा-बिखरा

पूरा नजारा बिखरा-बिखरा

ताजमहल घूमने आये पर्यटकों का कहना है कि पूरा नजारा बिखरा हुआ लग रहा है। ताजमहल के अंदर काफी पेड़ गिरे पड़े हैं, ऊपर के जो गुंबद होते हैं वो टूटे पड़े हैं, उसके पत्थर बिखरे पड़े हैं। पश्चिमी गेट के रोड साइड पेड़ गिरने से रोड ब्लॉक हो गया है। पर्यटक जान जोखिम में डालकर पेड़ों के नींचे से निकल रहे हैं जिन्हें अभी तक हटाया नहीं गया है। एएसआई ने ताजमहल में हुए नुकसान का सर्वे करना शुरू कर दिया है, जहां टूट फुट हुई है उसका जल्द पुनर्निर्माण शुरू होगा।

ये भी पढ़ें- सेक्स पावर बढ़ाने के लिए लिया इंजेक्शन तो छोड़कर भागा प्रेमी, लड़की की मौत

मीनार गिरी, पत्थर गिरे

मीनार गिरी, पत्थर गिरे

ताजमहल परिसर के अन्दर पश्चिम में उत्तर साइड में इसका भी पत्थर गिरा है। बहुत बड़े दक्षिणी गेट की एक मीनार गिर गई है। पूर्वी गेट पर अकबरी महल बेगम का मकबरा है उसका भी एक गुलदस्ता गिरा है। एएसआई अगर सही रखरखाव करती तो ऐसा नुकसान नहीं होता।

<strong>ये भी पढ़ें- उन्‍नाव रेप केस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा....</strong>ये भी पढ़ें- उन्‍नाव रेप केस पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा....

ताजमहल परिसर में कई पेड़ गिरे

ताजमहल परिसर में कई पेड़ गिरे

ताजमहल के मुख्य रास्ते से ज्यादातर पर्यटक निकलते है, उस पर कई पेड़ गिर गये हैं जिससे पूरा रोड ब्लॉक हो गया है। पर्यटक जान जोखिम में डालकर पेड़ों के नीचे से निकल रहे हैं। महाराष्ट्र से आए पर्यटक मिलेश ने कहा कि ताजमहल के अन्दर काफी पेड़ गिरे पड़े हैं, मीनार का पत्थर भी गिरा पड़ी है, पूरा नजारा बिखरा हुआ लग रहा है।

<strong>ये भी पढ़ें- 'इरफान के पास जीने के लिए है बस एक महीने का वक्त', जानिए क्या है सच्चाई?</strong>ये भी पढ़ें- 'इरफान के पास जीने के लिए है बस एक महीने का वक्त', जानिए क्या है सच्चाई?

English summary
Stones and trees fell inside Taj Mahal after storm in Agra.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X