VIDEO: क्या देखा है आपने ऐसा पत्थर जो पानी में नहीं डूबता!

ये कहानी आज तक एक रहस्य बनी हुई है। लेकिन क्या अब ये संभव है, क्या आज के समय में ये वही पत्थर देखने को मिला है जिससे पुल बनाकर हनुमान सेना ने सीता मां को रावण की कैद से छुड़ाया था!

मथुरा। मथुरा में यमुना का पानी उस समय चमत्कार दिखाने लगा जब यमुना के पानी में कुछ पत्थर तैरते हुए जा रहे थे। लोगों ने जब पानी में पत्थर तैरते हुए देखे तो वो यमुना में से इन पत्थरों को निकाल लाए। पानी से पत्थर निकलने के बाद जब उनका वजन किया गया तो एक का वजन 28 किलो 500 ग्राम था तो दूसरे का करीब 5 किलो था। इतने वजन के पत्थर तैरते देख लोगों में आस्था उमड़ पड़ी और लोग पूजा-अर्चना करने लगे।

VIDEO: क्या देखा है आपने ऐसा पत्थर जो पानी में नहीं डूबता!

भजन-कीर्तन करने लगे लोग

आपने कहानी-किस्सों में पत्थरों को तैरता देखा-सुना होगा और ऐसा माना जाता है जब भगवान राम ने लंका पर चढ़ाई की थी उस वक्त समुंद्र पर सेतु बनाया गया। उस वक्त समुद्र में जो भी पत्थर डाले गए वो सभी पानी में तैरते रहे। ये कहानी आज तक एक रहस्य बनी हुई है। लेकिन क्या अब ये संभव है, क्या आज के समय में आपने कभी देखा या सुना कि पानी पर पत्थर तैर रहे हों लेकिन अब हम जो आपको दिखने जा रहे हैं उसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि आज के समय में भी इतना भारी भरकम पत्थर पानी में कैसे तैर सकता है।

पहले हम आपको बता दें कि इस पत्थर का वजन 28 किलो 500 ग्राम है और ये पत्थर मथुरा के यमुना किनारे बसे सैनी मोहल्ले में पूजा अर्चना और भजन कीर्तन करते ये लोग उस चमत्कार को नमस्कार कर रहे हैं जो इन्होंने खुद अपनी आंखों से देखा। ये मोहल्ला यमुना के किनारे है और यहां के लोग यमुना के किनारे जाते-आते हैं। तभी इन लोगों ने यमुना के पानी में बहता हुआ कुछ ऐसा पत्थर देखा। इस पर उन्होंने इन पत्थरों को बहार निकाल लिया। पत्थर को यमुना से निकालकर ये लोग घर ले आए और फिर शुरू हुआ गांव में पत्थर वाला खेल।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+