राष्ट्रपति कोविंद के दौरे से पहले कानपुर में मिला बम, हड़कंप

कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में देशी बम मिलने से हड़कंप मच गया। बम मिलने की सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और जांच करने के बाद बम के नमूनों को जांच के लिए अपने साथ ले गयी। हालांकि इस पूरे मामले को पुलिस आपसी रंजिश मान रही है।

राष्ट्रपति कोविंद के दौरे से पहले कानपुर में मिला बम, हड़कंप

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर में पंचवटी इलाके में रहने वाले नरेंद्र सिंह के घर पर देर रात कुछ अज्ञात लोगो द्वारा बम फेंका गया। बम मिलने की सूचना पर पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बारूद के नमूने लिए। एसपी गौरव ग्रोवर के मुताबिक रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल सवार लड़कों ने घर पर बम या पटाखा फेंके है जिसमें से एक फट गया और एक साबूत है। पुलिस तत्काल एक्शन में आई और मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। घटनास्थाल से बम या पटाखा जो भी बरामद हुआ है उसका परिक्षण कर लिया गया है।

जांच रिपोर्ट में देशी बारूद की गंध आ रही है जिसका परिक्षण कराया जाएगा। एसपी का यह भी कहना है कि नरेंद्र सिंह की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन इनका बेटा एक पुराने मामले में वांक्षित है इसलिए यह आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। महामहिम जी का कानपुर में आगमन होना है इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद की गयी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि यह घटना राष्ट्रपति जी से जुडी हुई नहीं है। यह किसी आपसी रंजिश का मामला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+