UP News: पुलिस ने जालौन में बमबाज गुड्डू मुस्लिम को घेरा? STF ने कहा: 'अफवाह से रहें दूर'
गुड्डू मुस्लिम का UP STF द्वारा जालौन में घेरे जाने की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब चल रही है। हालांकि UP STF ने गुड्डू मुस्लिम के बारे में मीडिया को अफवाह से दूर रहने की हिदायत दी है।

उमेश पाल हत्याकांड में जहां एक तरफ अतीक के बेटे असद और 5 लाख के इनामी गुलाम को एनकाउंटर में यूपी एसटीएफ द्वारा ढेर कर दिया गया है, वहीं दूसरी तरफ सूत्रों के हवाले से जानकारी आ रही है कि हत्याकांड में शामिल गुड्डू मुस्लिम जो कि बमबाज गुड्डू के नाम से भी जाना जाता है, उसे भी यूपी एसटीएफ ने घेर लिया है। ये जानकारी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हालाँकि UP STF ने गुड्डू मुस्लिम के बारे में मीडिया को अफवाह से दूर रहने के हिदायत दी है।
Recommended Video

क्या होने वाला है एक और एनकाउंटर?
बता दें कि सोशल मीडिया पर उमेश पाल हत्याकांड में बम चलाने वाले गुड्डू मुस्लिम को जालौन में यूपी एसटीएफ द्वारा घेरे जाने की चर्चा जोरों पर हैं। ऐसे में ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम के एनकाउंटर के बाद गुरूवार शाम तक एक और एनकाउंटर की खबर सामने आ सकती है। वहीं यूपी एसटीएफ का इस मामले में साफ़ तौर पर कहना है कि "गुड्डू मुस्लिम के बारे में मीडिया, अफवाह से दूर रहे, यूपी एसटीएफ और यूपी पुलिस गुड्डू मुस्लिम की तलाश में है अभी तक गुड्डू मुस्लिम की कोई लोकेशन पुलिस के पास नहीं है"












Click it and Unblock the Notifications