यूपी: फर्जी कंपनी में हो रहे 300 करोड़ की टैक्स चोरी का स्टेट जीएसटी टीम ने किया खुलासा , वीडियो

कानपुर। यूपी के कानपुर में मंगलवार को स्टेट जीएसटी की टीम ने सिविल लाइन स्थित केन चैंबर में बने एक ऑफिस में छापेमारी कर तीन सौ करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी पकड़ी। यहां स्थित लक्ष्मी ऑयल कंपनी के नाम से बने दफ्तर में तीन अलग-अलग फर्म थीं। यहां सिर्फ कागजों पर व्यापारिक लेन-देन एक तीनों फर्म एक दूसरे से कर रही थी। मंगलवार को जब स्टेट जीएसटी की टीम ने छापेमारी की तो इन तीनों कंपनियों की बड़ी चोरी के सामने आई।

यूपी: फर्जी कंपनी में हो रहे 300 करोड़ की टैक्स चोरी का स्टेट जीएसटी टीम ने किया खुलासा , वीडियो

मामला कानपुर के सिविल लाइन स्थित लक्ष्मी ऑयल कंपनी का है। जहां बीते काफी दिनों से कर चोरी की शिकायत स्टेट जीएसटी की टीम को मिली थी। जब स्टेट जीएसटी की टीम ने इस कंपनी की रेकी करना शुरू किया तो जो खुलासे हुए वह बेहद चौंकाने वाले थे। दरअसल इस कंपनी ने तीन फर्म बनाकर आपस में ही लेन देन कागजों पर शुरू कर दिया। जो ई-वे बिल इन कंपनियों ने जनरेट किए थे, उनमे जो वाहन संख्या दर्ज थी। वह ट्रकों की जगह बाईक, स्कूटी व ट्रैक्टर्स के थे।

यूपी: फर्जी कंपनी में हो रहे 300 करोड़ की टैक्स चोरी का स्टेट जीएसटी टीम ने किया खुलासा , वीडियो

स्टेट जीएसटी की टीम को जैसे ही इस बात की पुख्ता जानकारी हुई कि कंपनी फर्जी काम कर रही है। इसके बाद तत्काल जीएसटी की टीम ने छापेमारी कर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जिसमें अब तक तीन सौ करोड़ से ऊपर की टैक्स चोरी का मामला सामने आ चुका है और बाकी कि जानकारी के लिए स्टेट जीएसटी की टीम अभी भी लगातार जांच में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+