रैली के पहले ही तोड़ दिया गया सीएम अखिलेश का मंच, बाहुबली पर लग रहा आरोप!
रैली के पहले कुछ अराजक तत्वों ने सीएम अखिलेश यादव की सभा के लिए बनाए जा रहे मंच को तोड़ दिया है। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है।
भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में चार मार्च को जिले के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में होने वाली सीएम अखिलेश यादव की रैली के पहले बड़ा बवाल हो गया है। रैली के पहले कुछ अराजक तत्वों ने सभा के लिए बनाए जा रहे मंच को तोड़ दिया है। इसे लेकर सपा कार्यकर्ताओं में गुस्सा है। आरोपों के घेरे में भदोही के एक बाहुबली हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सीएम की होनी थी जनसभा
सीएम चार मार्च को जिले की तीनों विधानसभाओं के सपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने वाले थे। यह रैली ज्ञानपुर के वीएनजीआईसी के मैदान पर प्रस्तावित है। इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तीनों प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। इसके मद्देनजर मंगलवार से ही पक्का मंच बनाया जा रहा है। अराजक तत्वों ने मंच को क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी मिलने पर पार्टी कार्यकर्ता नाराज हो गए,हंगामा मचाने लगे।
बाहुबली पर लगाया आरोप
चुनाव संचालन समिति के संयोजक ओमप्रकाश यादव समेत कई नेता मौके पर पहुंचे और इसे एक नेता के इशारे पर की गई हरकत बताया। जानकारी मिलते ही ज्ञानपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक युवक को हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications