CPO-SI परीक्षा की डेट घोषित, यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2017 की परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 1 से 7 जुलाई तक दो पालियों में होगी।
इलाहाबाद। कर्मचारी चयन आयोग ने केंद्रीय पुलिस संगठन (सीपीओ) में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती 2017 की परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 1 से 7 जुलाई तक दो पालियों में होगी। पहली मीटिंग (पाली) में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक और द्वितीय पाली में अपराह्न 2.45 से 4.45 बजे तक परीक्षा होगी।

डेढ़ लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा
युवाओं में सर्वाधिक पसंद की जाने वाली इस पोस्ट को लेकर काफी समय से अभ्यार्थी परीक्षा तिथि घोषित किये जाने का इंतजार कर रहे थे। मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि इस भर्ती के लिए देशभर से 7,21,574 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अकेले मध्य क्षेत्र से ही 1,57,682 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया हैं। आप प्रवेश पत्र, सिलेबस और परीक्षा से संबंधित अन्य जानकारी के लिये ssc.nic.in पर लॉगिन कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।

6 शहर, 62 परीक्षा केंद्र
निदेशक राहुल सचान के अनुसार मध्य क्षेत्र रीजन के कुल 6 शहरों में परीक्षा होगी। 6 शहरों के 62 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद शहर में 10 परीक्षा केंद्र बने हैं। यहां 23961 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे । आगरा में 10 परीक्षा केंद्र बने हैं। यहां 22046 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे । कानपुर में चार केंद्रों पर 12212 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। लखनऊ के 17 केंद्रों पर 30510 व वाराणसी के सात केंद्रों पर 14270 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे । हालांकि यह आधिकारिक आंकड़ा पंजीकरण के अनुसार है। सीपीओ की इस परीक्षा मे अभ्यार्थी की अनुपस्थित भी बड़े पैमाने पर होती है।

बिहार कें सिर्फ पटना में केंद्र
निदेशक राहुल सचान ने बताया कि बिहार में सिर्फ पटना में परीक्षा होगी। पटना के 14 केंद्रों पर 54683 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थियों का प्रवेश वेबसाइट अपलोड कर दिया गया है। वह जरूरी जानकारी भरकर अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन प्रिंट कर सकते है। फिलहाल प्रवेश पत्र अभ्यर्थियों के पंजीकृत ई-मेल पर भी भेजे जा रहे हैं। किसी कारणवश जिनका प्रवेश पत्र न पहुंचे वह इंटरनेट का इस्तेमाल कर बेवसाइट ssc.nic.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।












Click it and Unblock the Notifications