दिव्य और भव्य अयोध्या की साकार हो रही कल्पना, मानो हम त्रेतायुग में हो- सूर्य प्रताप शाही
Ayodhya Ram Mandir News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री और अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत की। इस दौरान इन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता की। वह शनिवार को अयोध्या में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी अच्छे तरीके से चल रही उन्होंने बताया कि राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी अच्छे तरीके से चल रही है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र और श्री राम जन्म भूमि ट्रस्ट को करनी है। इन्होंने पूरी तैयारी कर ली है। नगर की व्यवस्था प्रदेश सरकार यानी हम लोगों के कंधो पर है।

दिव्य और भव्य अयोध्या की कल्पना हो रही साकार उन्होनें कहा कि जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिव्य और भव्य अयोध्या की कल्पना की थी, वह साकार हो रही है। जिस तरीके से उन्होंने अयोध्या धाम जैसे बनाना चाहते थे। हम लोगों ने प्रयास किया है कि उस तरीके से अयोध्या बनाया जाए।
Recommended Video
हर तरफ सड़कों का जाल है आज सड़के अच्छी हो गयी हैं। हर तरफ सड़कों का जाल है। फोरलेन सिक्सलेन सड़के बन रही हैं। सजावट जगह जगह की जा रही है। दीपोत्सव का वातावरण है।
मानो हम त्रेतायुग में हो कृषि मंत्री ने कहा कि जैसे त्रेतायुग में प्रभु श्रीराम चौदह वर्ष का वनवास खत्म कर और जनता विजय कर लौट रहे थे तो उस समय का जो वातावरण था ठीक उसी तरह का वातावरण आज यहां देखने को मिल रहा है।
देश के कोने कोने से आए लोगों के लिए उत्तम व्यवस्था की गयी है। यहां धर्मशालाओं में रहने की व्यवस्था बनाई गयी है। कई जगहों पर रहने की व्यवस्था का उचित प्रबंधन किया गया है। प्रयास है कि यहां किसी को भी कोई परेशानी न हो।












Click it and Unblock the Notifications