त्योहारों में यात्रियों को नहीं होगी दिक्कत, यूपी में चलेंगी स्पेशल बसें
त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष बसों के संचालन का फैसला लिया है। इन बसों का संचालन होली और गुड फ्राइडे को देखते हुए किया जा रहा है। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष प्रबंध किया गया है। यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम 22 मार्च से 1 अप्रैल तक इन विशेष बसों का संचालन करने जा रही है।
दरअसल होली के मौके पर बसों में लोगों की भारी भीड़ होती है। लोग अपने घर, गांव जाते हैं जिसकी वजह से यात्रियों को दिक्कत होती है। इसी को देखते हुए यूपी सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि होली को देखते हुए विशेष बसों का संचालन किया जाए।

यही नहीं लोगों की भीड़ को देखते हुए सरकार की ओर से फैसला लिया गया है कि यातायात को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी को 10 दिनों के लिए रद्द किया जाता है। ड्राइवरों और कंडक्टरों को अतिरिक्त भत्ता भी दिया जाएगा।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि दिल्ली से पूर्वी हिस्सों में लोगों को ले जाने के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा ताकि यात्री अपने घर पहुंच सकें। परिवहन निगम की बसें लगातार चलती रहेंगी। विशेष बसों का संचलान 22 मार्च से 1 अप्रैल तक किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications