भारत आकर स्पेनिश जोड़े ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी, 52 की दुल्हन तो 54 का दूल्हा
आगरा। विदेशी दूल्हा-दुल्हन ने आगरा के शहजादी मंडी स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में भारतीय संस्कृति के अनुसार शादी रचाई। स्पेन के दूल्हे ने शेरवानी पहन रखी थी तो विदेशी दुल्हन ने जड़ाऊ लहंगा चुनरी पहना था। इस विदेशी जोड़े का कहना है कि भारतीय शादी की जो परंपरा है, उसमें स्थायित्व के साथ अध्यात्मिक शांति भी मिलती है। दोंनो ने अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए और फिर वरमाला पहनाई। खास बात ये है कि दूल्हा कि उम्र 54 साल है और दुल्हन 52 साल की है।
स्पेन की रहने वाली दुल्हन मारिया सिंटा जोकि 52 साल कि हैं और दूल्हा बने जोस किसेंट 54 साल के हैं। विदेशी दूल्हा-दूल्हन की शादी में पवित्र मंत्रों के बीच द्वारचार की रस्म हुई। गाइड भरत सिंह की मौजूदगी के साथ मंदिर में आए कई श्रद्धालु इस शादी में सम्मिलित हुए।
शादी के बाद मारिया और जोस ने बताया कि हमें इंडिया का कल्चर काफी पसंद आया। खासकर शादी के रीति रिवाज बहुत अलग हैं। इसलिए यहां कि संस्किृति के अनुसार शादी रचाई है। यहां दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे का साथ निभाने का वादा किया।
ये भी पढ़ें- लखनऊ T20: रातों रात स्टेडियम का नाम बदल देने से उड़े BCCI के तोते, लाखों खर्च के साथ आईं ये परेशानियां