अखिलेश के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा से किया वॉकआउट, बोले- यूपी में ठप हो चुकी है कानून व्यवस्था
अखिलेश के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा से किया वॉकआउट, बोले- यूपी में ठप हो चुकी है कानून व्यवस्था
लखनऊ, 23 सितंबर: जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी विधायकों ने पार्टी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ शुक्रवार को अचानक सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया। हालांकि, इस पैदल मार्च की जानकारी पुलिस को नहीं थी। सपा अध्यक्ष द्वारा अचानक बने इस कार्यक्रम की जानकारी जैसे ही पुलिस प्रशासन को मिली तो आनन-फानन में मार्च को सुरक्षा दी गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा, 'राज्य में क़ानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।'

यूपी विधानसभा मानसून सत्र के पांचवे दिन के कार्यवाही की जैसे ही शुरूआत हुई तो अखिलेश यादव ने कहा, इस सदन में सरकारी की तरफ से कोई जवाब महंगाई, बेरोजगारी पर नहीं आया। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाएं आज भी ठप्प है। इसलिए इस सदन से समाजवादी पार्टी वॉकआउट कर रहे है। इस दौरान अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा विधायकों ने सदन से सपा कार्यालय तक किया पैदल मार्च किया। उन्होंने कहा कि सड़क से सदन तक निरंतर संघर्ष करती रहेगी सपा।
पैद मार्च के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'NCRB और महिला आयोग के आंकडों के हिसाब से महिलाओं के ऊपर उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। मुरादाबाद में कैसे एक महिला को नग्न करके दौड़ाया गया। राज्य में कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है और नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं।' विधानसभा से पैदल सपा कार्यालय पहुंचे अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जोरदार निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि सदन में जो मुद्दे उठने चाहिए और उन पर सरकार का जो जवाब आना चाहिए, वो नहीं मिले पा रहे है।
उन्होंने कहा कि हमने इस मामले में राज्यपाल से भी मुलाकात की है। विधानसभा में भी इस मामले को उठाया। लेकिन, सरकार जवाब देने को तैयार नहीं है। इसलिए, हमने विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया। सपा अध्यक्ष ने योगी सरकार की आर्थिक नीतियों पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के सपने दिखाए गए। लेकिन, इस पर हुआ क्या, इसके बारे में सदन में सरकार कुछ नहीं बोल रही है।












Click it and Unblock the Notifications