इलाहाबाद: सीएम योगी को सपाइयों ने दिखाए काले झंडे, हिरासत में दो युवक

बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने सीएम योगी के काफिले को काला झंडा दिखाया।

इलाहाबाद। इलाहाबाद पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर सपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा। यह लगातार दूसरी बार है जब सपाइयों ने सीएम के इलाहाबाद आने पर विरोध प्रदर्शन किया है। बुधवार को समाजवादी छात्र सभा के सदस्यों ने सीएम योगी के काफिले को काला झंडा दिखाया। पुलिस ने दौड़ाकर काला झंडा दिखाने वाले दो युवकों को दबोच लिया है हलांकि इनके दूसरे साथी नहीं पकड़े गये हैं।

सीएम के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन

सीएम के काफिले के सामने विरोध प्रदर्शन

बता दें कि परेड ग्राउंड से संगम तट के कार्यक्रम स्थल तक पूरी सड़क पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है लेकिन हैलीकॉप्टर से उतरने के बाद आगे का रास्ता सड़क मार्ग से तय किया जाना था जैसे ही सीएम का सड़क से गुजरने वाला काफिला संगम मोड़ से गुजरा, पहले से तैयारी कर खड़े युवक हाथ में काला झंडा लेकर सड़क पर आ गये।

दो युवकों को पुलिस ने दबोचा

दो युवकों को पुलिस ने दबोचा

सीएम के काफिले के सामने काले झंडे का प्रदर्शन देखकर पुलिस अधिकारियों के भी हाथ-पांव फूलने लगे। सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने सड़क पर काफिले की ओर काला झंडा लेकर दौड़े दो युवकों को दबोच लिया हलांकि इनके साथी भारी भीड़ में गुम हो गये।

इसके पहले भी किया था विरोध

इसके पहले भी किया था विरोध

पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है। इनसे पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले भी जब सीएम योगी इलाहाबाद आये थे, तब भी सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। तब पुलिस ने सपाइयों को स्वागत लाठी से किया था और जमकर पिटाई के बाद कई गिरफ्तार किये गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+