मुजफ्फरनगर में अखिलेश-जयंत का दिलचस्प दांव: 6 में से पांच सीट आरएलडी को, प्रत्याशी सिर्फ एक पर अपना
मुजफ्फरनगर: 6 सीटों में से पांच आरएलडी को, प्रत्याशी सिर्फ एक सीट पर अपना
लखनऊ, 18 जनवरी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिन जिलों में पहले चरण यानी 10 फरवरी को चुनाव होना है, उनमें मुजफ्फरनगर भी शामिल है। 2013 के सांप्रदायिक दंगे और उसके बाद बदले यहां के राजनीतिक हालात के चलते मुजफ्फरनगर पर दिल्ली और लखनऊ की निगाह तो रहती ही है, राजनीति के माहिरीन भी इस जिले नब्ज टटोलने की कोशिश करते रहते हैं। विधानसभा चुनाव में इस बार सपा और रालोद एक साथ हैं। सपा-रालोद के साथ आने से पश्चिमी यूपी में ये काफी मजबूत गठजोड़ बन गया है। ऐसे में इस गठजोड़ के प्रत्याशियों को लेकर लोगों में काफी दिलचस्पी बनी हुई थी। गठबंधन ने मुजफ्फरनगर में जिस तरह से प्रत्याशी उतारे हैं, उसने अच्छे-अच्छे विशेषज्ञों को चौंका दिया है।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications