'मौर्य 'मोहरा' है, दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड', अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद को यूं घेरा
Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर जल्द ही उपचुनाव होना है। उपचुनाव से ठीक पहले प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। वहीं, अब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आड़े हाथों लेते हुए तीखा तंज कसा है। अखिलेश ने मौर्य को दिल्ली के वाईफाई का पासवर्ड बताया।
अखिलेश यादव ने कहा, 'मेरे पास पूरी फाइल है, बीजेपी के लोग ही कानून व्यवस्था खराब कर रहे हैं। 10 साल रह कर इन्होंने हर व्यवस्था, हर विभाग बर्बाद कर दिया। मैंने सुना है कि (केशव प्रसाद) मौर्य जी 'मोहरा' हैं। वह दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड है। बताइए क्या सरकार ऐसे चलेगी?...यूपी ऐसे नहीं चलेगी।'

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि उन्होंने यूपी के लोगों को धोखा दिया है। दरअसल, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव को कांग्रेस पार्टी का मोहरा बताया था। उन्होंने कहा था कि, 'कांग्रेस का मोहरा बन चुके सपा बहादुर अखिलेश यादव जी भाजपा को लेकर गलतफहमी पालने, अति पिछड़ों को निशाना बनाने,अपमान करने की जगह सपा को समाप्त होने से बचाने पर ध्यान दें।'
Recommended Video
मौर्य ने कहा था कि भाजपा 2027 में 2017 दोहरायेगी, कमल खिला है खिलेगा,खिलता रहेगा। इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि 'हम समाजवादी मोहरे हैं। हम गरीबों के मोहरे हैं। लेकिन, मौर्य जी दिल्ली के वाईफाई के पासवर्ड है। यह पहली बार नहीं, इससे पहले भी दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications