Covid-19: सपा सांसद आजम खान की हालत अभी भी नाजुक, अगले 72 घंटे काफी अहम

लखनऊ, मई 9: जेल में बंद समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान पिछले महीने के अंत में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके साथ उनके बेटे अब्दुल्ला खान भी संक्रमित हुए। शुरु में तो दोनों ने लखनऊ इलाज करवाने से मना कर दिया था, लेकिन 9 मई को उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद आनन-फानन में उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर इलाज के बाद बेटे की हालत तो सुधर गई, लेकिन आजम खान की स्थिति अभी भी चिंताजनक है।

आजम खान

मामले में डॉ. राकेश कपूर ने कहा कि जब आजम खान मेदांता लाए गए, तो उनको 4 से 5 लीटर ऑक्सीजन की प्रति घंटे जरूरत पड़ रही थी, क्योंकि कोरोना की वजह से लग्स में निमोनिया हो गया था। इसके बाद उनकी सीवियरिटी और डिजीज बढ़ी, जिस वजह से ऑक्सीजन और बढ़ाना पड़ा। साथ ही उनको कोविड वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया। उन्होंने आगे कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत उनका इलाज किया जा रहा है। अभी ऑक्सीजन की जरूरत थोड़ी कम हुई है और वो खाना भी खा रहे हैं। डॉ. कपूर के मुताबिक बीते दिन की तुलना में हालत तो सुधर गई है, लेकिन अगले 72 घंटे उनके लिए अहम हैं। अगर इस दौरान हालत सुधरी तो ज्यादा अच्छा रहेगा।

कड़ी मशक्कत के बाद भी नहीं माने
दरअसल 1 मई को आजम लखनऊ आने को तैयार नहीं थे, जिस वजह से सीतापुर जेल प्रशासन से उनकी लंबी बहस हुई। इसके बाद भी वो नहीं माने, जिस पर एंबुलेंस और सुरक्षा वाहनों को वापस भेज दिया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक तबीयत बिगड़ने पर रविवार को अधिकारियों ने उन्हें इलाज के लिए लखनऊ आने की सहमति दी। इसके लिए बकायदा सीतापुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत जिला अस्पताल के कई डॉक्टरों ने आजम खान की जांच की। फिर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें साइफ सपोर्ट एंबुलेंस के जरिए लाकर मेदांता में भर्ती करवाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+