अखिलेश को बड़ा झटका, विधायक नारद राय ने थामा बहन जी का हाथ

अखिलेश यादव को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े विधायक नारद राय ने बसपा का दामन थाम लिया है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी को चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। पार्टी के बड़े विधायक नारद राय ने सपा का साथ छोड़कर बहुजन समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बलिया से सपा विधायक और अखिलेश सरकार के मंत्री नारद राय ने बसपा का दामन थाम लिया।

SP MLA Narad Rai joins BSP

माना जा रहा है कि नारद राय समाजवादी पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज थे और इसी कारण उन्होंने सपा को छोड़ बसपा में शामिल होने का फैसला किया। बीएसपी के महासचिव और राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र मिश्र ने पूर्व सपा नेता नारद राय को बसपा की सदस्यता ग्रहण कराई। सदस्या ग्रहण करते ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने उन्हें बलिया चुनावी टिकट दे दिया।

बहनजी की पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुझे बहुत अपमानित किया। उन्होंने दो बार मुझे कैबिनेट से निकाला और फिर टिकट भी नहीं दिया। अब मैं अपनी बाकी की जिंदगी बसपा के नाम कर रहा हूं और पूरी निष्ठा के साथ पार्टी की सेवा करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+