सपा के बागियों को मिला नया ठिकाना, IMC बिगाड़ सकती है चुनावी समीकरण

बरेली में सपा से बागी हुए तीन उम्मीदवार आईएमसी में शामिल हो गए हैं। बागियों में नवाबगंज से शहला ताहिर, शहर विधानसभा सीट से शेर अली जाफरी और फरीदपुर विधानसभा सीट से हरि ओम चौधरी हैं।

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में इन दिनों राजनीति अपने चरम सीमा पर है। हर रोज नए बदलाव हो रहे हैं। भाजपा के बागी पार्टी छोड़कर सपा को सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ राजनेता अपनी राजनीति को नई धार देने के लिए दूसरे दलों में जा रहे हैं।

आईएमसी में शामिल हुए सपा के बागी

आईएमसी में शामिल हुए सपा के बागी

बरेली मंडल में सबसे ज्यादा बागी आईएमसी में शामिल हो रहे हैं। बरेली में सपा से बागी हुए तीन उम्मीदवार आईएमसी में शामिल हो चुके हैं। बागियों में नवाबगंज से शहला ताहिर, शहर विधानसभा सीट से शेर अली जाफरी और फरीदपुर विधानसभा सीट से हरि ओम चौधरी हैं। वहीं कैंट से बागी हुए इस्लाम बब्बू ने भी एक बार फिर सपा में वापसी की है। वह आईएमसी में दो दिन पहले ही शामिल हुए थे और आईएमसी ने उन्हें कैंट विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था।

आईएमसी के आने से बिगड़ा खेल

आईएमसी के आने से बिगड़ा खेल

आईएमसी के मुकाबले में आने से चुनाव में कई ऐसी पार्टियों के खेल बिगड़ गए हैं जो मुस्लिमों को अपना वोट मानते हैं। आपको बता दें कि यूपी की करीब 70 सीटों पर आईएमसी चुनाव लड़ने जा रही है। आईएमसी की मुस्लिम वोटों में अच्छी पकड़ है। इस पकड़ का सीधा असर सपा, बीएसपी वोट बैंक पर पड़ने जा रहा है।

बिथरी सीट पर सपा, बसपा को फायदा

बिथरी सीट पर सपा, बसपा को फायदा

आईएमसी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तौकीर रजा ने डॉक्टर बिरजेश्वर सिंह के भाई भुवनेश्वर को बिथरी सीट से टिकट दिया है। बिथरी सीट पर आईएमसी भाजपा का खेल बिगाड़ने का काम करेगी। जिस वजह से इसका सीधा फायदा सपा और बसपा को पहुंचेगा। वहीं जानकारी के मुताबिक आईएमसी मीरगंज विधानसभा सीट से सपा के हाजी गुड्डू को टिकट का प्रस्ताव दे सकती है।

कई और नेता आईएमसी में हो सकते हैं शामिल

कई और नेता आईएमसी में हो सकते हैं शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+