'अखिलेश की सरकार नहीं है तो क्या हुआ, गाड़ी के साथ फूंक दूंगा'-धमकी देने वाला सपा नेता गिरफ्तार
देवरिया, 20 सितंबर। सपा नेता संगम यादव को एक ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर के कर्मचारियों को कथित रूप से धमकाने के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर के कर्मचारियों को धमकाने का ऑडियो क्लिक 16 सितंबर को वायरल हुआ था। वायरल क्लिक के मुताबिक सपा नेता ने ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर के कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा था 'क्या हुआ, अखिलेश यादव की सरकार नहीं है तो, मैं अभी भी राष्ट्रीय सचिव हूं। अगर मेरी कार की मरम्मत नहीं की गई, तो मैं कार्यकर्ताओं के साथ आऊंगा और उसी कार में बांध के उड़ा दूंगा।'

दरअसल, सपा नेता संगम यादव ने 16 सितंबर को उत्तर प्रदेश के देवरिया में क्लासिक मोटर्स सर्विस सेंटर में स्विफ्ट कार मरम्मत के लिए भेजी थी। कार का बीमा था, लेकिन बीमा कंपनी के सर्वेक्षक ने बीमा क्लेम में कार के केवल आगे के हिस्से को बनाने का क्लेम एक्सेप्ट किया था, लेकिन सपा नेता पूरी कार की मरम्मत करवाना चाहता था। जब सपा नेता ने दुकान के कर्मचारियों को पूरी कार मरम्मत करने के लिए कहा तो दुकान के कर्मचारियों ने ऐसा करने से मना कर दिया। इस पर सपा नेता दुकान के कर्मचारियों को गाली गलौज के साथ धमकाने लगा।
इसके बाद सर्विस सेंटर के कर्मचारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले में जानकारी देते हुए सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि सपा नेता की नाराजगी के बाद क्लासिक मोटर्स के मालिक विक्रम पटेल ने 18 सितंबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, इसके बाद सपा नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
वहीं, इस मामले को लेकर भाजपा सपा पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट किया कर कहा कि सत्ता से बाहर सपा का असली चेहरा यही है। सपा गुंडोंवाली पार्टी है। संगम यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या अखिलेश यादव इस गुंडे को पार्टी से बर्खास्त करेंगे? नहीं, क्योंकि सपा गुंडों की पार्टी है! वह किसे बर्खास्त करेगी?"
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश में नौवी कक्षा के लिए चलाए गए उद्यमी मानसिकता विकास कार्यक्रम से कई हुए छात्र लाभान्वित












Click it and Unblock the Notifications