56 इंच का सीना तो सांड का होता है, तो क्या ... हैं मोदी: शिवपाल

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव के मतदान कर निकलते ही संवाददाताओं ने उनसे पूछ लिया कि आप की पार्टी विकास के दावे करती है लेकिन मोदी ने सपा अध्यक्ष पर व्यंग्य किया था कि विकास के लिए छप्पन इंच का सीना होना चाहिए।
शिवपाल यादव ने इस पर कहा कि छप्पन इंच का सीना तो सांड का होता है। ऐसे सांड हमारे यहां बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों से बचना चाहिए और चुनाव में केवल विकास और जनता की भलाई की बात होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करने वाले जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटाना चाहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता समझदार है। वह ध्यान हटाने की कोशिश करने वालों को सबक सिखाएगी। उन्होंने चुनाव में मोदी लहर होने से इंकार किया और कहा कि सपा सर्वाधिक सीट जीतकर तीसरे मोर्चे की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।












Click it and Unblock the Notifications