UP Politics: सपा नेता ने लगाया नीतीश कुमार और ओपी राजभर का ऐसा पोस्टर, नाराज हुए अखिलेश, पार्टी से किया बाहर
UP Politics: बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए से जुड़ने के बाद समाजवादी पार्टी के एक नेता द्वारा कार्यालय के बाहर नीतीश कुमार और ओपी राजभर का विवादित पोस्टर लगाने के मामले में समाजवादी पार्टी द्वारा सपा नेता के ऊपर कारवाई की गई है।
पार्टी द्वारा नेता को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने की बात कहते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा उसे निष्कासित कर दिया गया है। फिलहाल, अंदर खाने में अभी चर्चा चल रही है कि पटेल और राजभर वोटों को बचाने के लिए सपा द्वारा ऐसा कदम उठाया गया है।

दरअसल, समाजवादी पार्टी के आयोजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव आशुतोष सिंह द्वारा बिहार में हुई राजनीतिक उठा पटक के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया था। पोस्ट में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की तस्वीर लगी थी।
इस पोस्ट पर लिखा गया था 'राजनीति के दो पलटू राम, जनता इनसे रहे सावधान।' यह पोस्टर लगाए जाने के बाद पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि पार्टी के नेता द्वारा इस तरीके का पोस्टर लगाए जाने से अखिलेश यादव नाराज हो गए।
ऐसे पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाने वाले आशुतोष सिंह के ऊपर समाजवादी पार्टी द्वारा तत्काल रूप से एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। इस बारे में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की ओर से बीजेपी की जारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications