मोहन सिंह के निधन पर शोक में डूबी सपा, अंतिम संस्कार आज
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) के महासचिव मोहन सिंह के निधन के बाद सपा में शोक की लहर दौड़ गई है। पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सांसद मोहन सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 70 वर्षीय मोहन सिंह सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद थे।
मोहन सिंह का रविवार दोपहर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से वह एम्स में भर्ती थे। सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि मोहन सिंह के निधन की सूचना मिलते ही सपा के राज्य मुख्यालय (लखनऊ) में झंडा आधा झुका दिया गया।

मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने श्रद्घांजलि अर्पित करते हुए कहा कि मोहन सिंह का निधन अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाजवादी विचारधारा के लिए लगा दिया। उनकी कमी हमेशा खलेगी।
चौधरी के अनुसार मोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए सोमवार सुबह सपा के राज्य मुख्यालय (लखनऊ) में रखा जाएगा। उसके बाद पार्थिव शरीर को उनके गृह जनपद देवरिया ले जाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।












Click it and Unblock the Notifications