कैमरा लेकर वोट देने घुसे सपा नेता, खींच लाए बैलेट पेपर की फोटो फिर कर दी सोशल पर वायरल
मिर्ज़ापुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया के करीबी सपा नेता अरविंद श्रीवास्तव ने चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ा दीं। मतदान करने गए सपा नेता पोलिंग बूथ के अंदर बकायदा कैमरा लेकर घुसे और वोट देने के बाद बैलेट पेपर की फ़ोटो खींच सोशल मीडिया में वायरल कर दी। इसके बाद लोगों अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आयोग के नियमों का उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

कैमरा लेकर अंदर कैसे गए नेताजी
चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक मतदाता मोबाइल फोन आदि मतदान केंद्र तक नहीं ले जा सकता। इसके बाद भी सपा नेता अरविंद श्रीवास्तव मोबाइल लेकर बूथ तक गए। इतना ही नहीं वहां पर समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर मोहर मारने के बाद फ़ोटो खींचा। नेता जी यहां तक भी नहीं रुके इसके बाद फ़ोटो को वाट्सअप , फेसबुक आदि सोशल मीडिया में डालकर प्रचारित किया, जो की सरासर चुनाव आयोग के नियमो के विरुद्ध है।

निर्वाचन अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा
सोशल मीडिया में बैलेट पेपर पर मतदान करने की फ़ोटो वायरल करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने सपा नेता अरविंद श्रीवास्तव पर चुनाव आयोग के नियमों का उल्लंघन कर गोपनीयता भंग करने पर करने पर मुकदमा दर्ज कराया।












Click it and Unblock the Notifications