दीये-मोमबत्‍ती पर खर्चा करने के बजाय', दिवाली पर अयोध्‍या में दीपोत्‍सव से पहले अखिलेश ने उगला जहर, भड़की BJP

Akhilesh Yadav controversial statement: भगनान राम की नगरी अयोध्‍या एक बार फिर दीपावली के पर्व पर कराेड़ों दीपक जलाकर एक बार फिर विश्‍व रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। जाेर-शोर से चल रही दीपोत्सव समारोह की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान ने विवाद खड़ा कर दिया है।

दरअसल, अखिलेश यादव ने दीपोत्‍सव और दीपावली में दीये और मोमबत्तियां जलाने को लेकर विवादित बयान दिया। जिस पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तुरंत पलटवार किया है। भाजपा ने कहा समाजवादी पार्टी का इतिहास राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने और हिंदू विरोधी बातें फैलाने का रहा है।

akilesh

लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव से पत्रकारों ने सवाल किया कि अयोध्या दीपोत्सव में इस बार दीयों की जगह मोमबत्तियां जलाई जाएंगी और उनकी संख्या भी कम हो गई है, इस पर उनकी क्या राय है?

अखिलेश बोले- दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च क्यों करना?

इस सवाल के जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, "मैं कोई सुझाव नहीं देना चाहता, लेकिन भगवान राम के नाम पर एक सुझाव जरूर देना चाहता हूं। पूरी दुनिया में क्रिसमस के दौरान सभी शहर जगमगा उठते हैं और यह सिलसिला महीनों तक चलता है। हमें उनसे सीखना चाहिए। हमें दीयों और मोमबत्तियों पर खर्च क्यों करना और इतना क्यों दिमाग लगाना?

योगी सरकार पर तंज कसते हुए किया ये दावा

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने योगी सरकार और अयोध्‍या दीपोत्‍सव पर तंज कसते हुए कहा हम इस सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं? इसे हटा देना चाहिए। हमारी सरकार आएगी तो बहुत सुंदर रोशनी कराएंगे हम लोग। "

भाजपा बोली- राम भक्‍तों पर गोली चलाने वाली सपा...

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने अखिलेश यादव के इस बयान कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, "राम मंदिर आंदोलन का विरोध करने, अयोध्या को वर्षों तक अंधेरे में रखने और यहां तक कि राम भक्तों पर गोलियां चलवाने पर गर्व महसूस करने वाली पार्टी अब दीपोत्सव के लिए शहर की सजावट का विरोध कर रही है।"

पूनावाला ने आगे कहा कि जब समाजवादी पार्टी ने सैफई में जश्न मनाया, जिससे आम लोगों को कोई फायदा नहीं हुआ, तो उन्हें गर्व महसूस हुआ। लेकिन अयोध्या में, जहां हजारों छोटे-मोटे दुकानदार रोजी-रोटी कमा रहे हैं, कुछ लोग असंतोष जाहिर कर रहे हैं।

26,11,101 दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे सरयू के 56 घाट

अयोध्या में दीपोत्सव का यह 9वां संस्करण है। दीपावली से एक दिन पहले, 19 अक्टूबर को सरयू नदी के किनारे 56 घाटों पर 26,11,101 दीयों की रोशनी के साथ यह आयोजन अपने चरम पर पहुंचेगा। दीपोत्सव 2025 में 26 लाख दीये, 2100 वैदिक विद्वान, 1100 ड्रोन, और 33000 स्वयंसेवक एक साथ अनुशासन और सामूहिक भक्ति का शानदार प्रदर्शन करेंगे।

यह उत्सव, जो 2017 में 1.71 लाख दीयों के साथ शुरू हुआ था, अब पंद्रह गुना बढ़ चुका है, जो इसकी रिकॉर्ड तोड़ भव्यता को दर्शाता है. इस वर्ष दीपोत्सव राम की पैड़ी से आगे बढ़कर राजघाट, गुप्तारघाट, और लक्ष्मण किला घाट जैसे नए विकसित घाटों तक फैल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+