चुनाव में भाजपा अपने गढ़ में हारी, सपा-बसपा प्रत्याशी ने हासिल की जीत

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बिथरी ब्लॉक प्रमुख पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को सपा-बसपा के प्रत्याशी ने तीन वोट से हारा दिया। गढ़ में हुई अपनी हार के बाद भाजपा के नेता काफी सकते में है।

sp candidate defeats bjp candidate in block head election in Bareilly

बिथरी ब्लॉक प्रमुख पद पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह के ब्लाक प्रमुख भाई देवेन्द्र सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के बाद खाली हुई थी। खाली हुई सीट पर आज इस मतदान हुआ। जिसमें भाजपा प्रत्याशी गौरव सिंह अरमान को हार का सामना करना पड़ा।

भाजपा प्रत्याशी को सपा-बसपा के प्रत्याशी विजेंद्र सिंह ने तीन मतों से हरा दिया। बता दें कि बिथरी ब्लॉक प्रमुख सीट के लिए 111 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सपा-बसपा प्रत्याशी विजेंद्र सिंह को 44 और भाजपा प्रत्याशी गौरव सिंह अरमान को 41 मत प्राप्त हुए और 26 मत निरस्त हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+