Sonbhadra: सरकारी नौकरी वाली कई महिलाओं से शादी, करोड़ का लोन, शख्स की करतूत सुन उड़ जाएंगे होश
Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले (Sonbhadra) से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। दरअसल, यहां एक शख्स ने एक-दो नहीं बल्कि 9 महिलाओं को अपने झांसे में लेकर शादियां कीं। यह शख्स ऐसी महिलाओं को टारगेट करता था, जो अकेली हों या फिर सरकारी नौकरी में अच्छा पैसा कमा रही हो।
शख्स ने उनसे शादी करता था और फिर उनके नाम पर भारी भरकम बैंक लोन लेकर फरार हो जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिलाओं-युवतियों को अपने जाल में फंसाने के लिए यह शख्स शादी डॉट कॉम (shaadi.com) जैसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स का सहारा लेता था। इस जालसाज की शिकायत लेकर दो महिला शिक्षिका समेत एक महिला सदर कोतवाली पहुंची।

सभी महिलाओं ने एक ही व्यक्ति को अपना पति बताया। महिलाओं की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान राजन गहलोत के रूप में हुई है। रॉबर्ट्सगंज के एएसपी कालू सिंह ने बताया कि संत कबीर नगर की सहायत शिक्षिका किरण द्वारा शिकायत दर्ज कराए गई है।
जिसके बाद पुलिस ने राजन गहलोत के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला किरण तलाकशुदा है। उसने आरोप लगाया कि साल 2019 में उसकी मुलाकात आरोपी राजन से हुई थी। उसने खुद को आबकारी विभाग में कार्यरत अफसर बताया था और कहा था कि वो विधुर है।
कुछ समय पहले ही उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। आरोपी के जाल में फंसकर किरण ने साल 2022 में वाराणसी के एक मंदिर में उससे शादी कर ली थी। शादी के बाद राजन ने घर बनवाने का बहाना बनाकर किरण को 42 लाख रुपए का लोन लने के लिए राजी कर लिया था। किरण से पैसे हड़पने के बाद राजन ने उससे कहा कि उसका तबादला हो गया।
राजन ने कहा कि अब वह ललितपुर में जाकर काम करना होगा। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी राजन ने साल 2014 में अंबेडकर नगर की शिक्षिका सरिता से भी शादी की थी और उनका एक बच्चा भी था। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला और खत्म हो गया। सरिता ने पुलिस को बताया कि राजन ने उसके साथ शादी की और फिर उसके नाम पर लाखों रुपये का लोन निकलवा लिया।
सरिता ने बताया कि जालसाज शादी डॉट कॉम जैसी मेट्रोमोनियल वेबसाइट्स का उपयोग करके हमारे संपर्क में आया था। काफी पता करने पर जानकारी हुई कि युवक ने 7-8 सरकारी नौकरी करने वाली महिलाओं से शादी करके उनसे करोड़ों रुपए ऐंठ लिए हैं। इस मामले में थाने में आई दो अन्य महिलाओं ने भी राजन गहलोत पर शादी करने का आरोप लगाया है।
खबर के मुताबिक, इनमें से कई महिलाओं के साथ उसने शारीरिक संबंध भी बनाए। वहीं, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सहीजन खुर्द निवासी राजन गहलोत के खिलाफ कोतवाली में 42 लाख रुपए ऐंठने की शिकायत कर जांच की बात कही थी। फिलहाल पुलिस ने राजन के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभन्नि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की जांच की जा रही है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications