VIDEO: देखिए मादा सांप को बच्चे देते हुए LIVE, जानिए इस विज्ञान की रोचकता
लेकिन कुछ प्रजातियां अपवाद होती हैं। जैसे खतरनाक रसैल वायपर प्रजाति का सांप अंडों की बजाय बच्चे देता है।
इलाहाबाद। विज्ञान कहता है कि मादा सांप बच्चे नहीं बल्कि अंडे देती है। लेकिन ये वीडियो देखकर आप के होश उड़ जाएंगे। क्योंकि खुले आसमान के नीचे मादा सांप एक के बाद एक दर्जनों बच्चों को जन्म देती है। मां के गर्भ से बाहर निकलते ही सांप के बच्चे इधर-उधर भागने लगते हैं। ये पूरी घटना बकायदा कैमरे में कैद होती रही और आसपास लोग प्रत्यक्ष तौर पर इस घटना के गवाह बनते हैं।

पहली नजर में तो आपको अपनी आंखों पर भरोसा ही नहीं होगा कि ऐसा भी हो सकता है। लेकिन जैसे-जैसे वीडियो की फुटेज आगे बढ़ती है। गर्भ से निकलते बच्चों की संख्या व तरीका पूरी तरह से चौंका देता है। इस वीडियो की सत्यता जानने के लिए OneIndia ने वन्य जीव संरक्षक अधिकारी विनोद कुमार टर्जन से बात की। तो उन्होंने इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए बताया कि विज्ञान गलत नहीं है। सांप की अधिकांश प्रजातियां अंडे ही देती हैं।
लेकिन कुछ प्रजातियां अपवाद होती हैं। जैसे खतरनाक रसैल वायपर प्रजाति का सांप अंडों की बजाय बच्चे देता है। बच्चों के जन्म के बाद मादा सांप अपने ही अधिकांश बच्चे खा जाती है। जिसमें एक-दो सांप ही बचते हैं। ये प्रकृति का नियम है। जिससे जहरीले सांपों की संख्या नियंत्रित रहती है। वर्ना धरती पर मनुष्य से ज्यादा सांपों की संख्या हो जाएगी।
वीके टर्जन ने बताया वीडियो में दिख रही मादा सांप ऐसी ही रसैल वायपर जैसी किसी प्रजाति की है। हालांकि आम तौर पर ये सामान्य इलाकों में नहीं पाए जाते। घने जंगल या आदिवासी इलाके में इन्हें देखा जाता है।
देखिए VIDEO...












Click it and Unblock the Notifications