खेत में गई थी लकड़ी बीनने और फिर नहीं लौटी...

देर तक घर ना लौटने पर परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जंगल जाकर लड़की बीनना परिवार की मजबूरी है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में सांप के काटने से मौते रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले तीन महीने में सांप के डसने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग अपनी जान गवां चुके हैं। ताजा मामला थाना जलालाबाद क्षेत्र का है जहां लकड़ी बीनने गई सात साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। जिसकी कुछ ही देर बाद खेत में ही मौत हो गई। देर तक घर ना लौटने पर परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो उसकी लाश पड़ी थी। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Snake bite and Girl Dead in forest

दरअसल मामला थाना जलालाबाद के उबरिया मंदिर के पास का है। यहां के रहने वाले प्रेम बाबू की 7 साल की बेटी अंशिका खाना बनाने के लिए खेत से लकड़ी बीनने गई थी। प्रेम बाबू खेतीबाड़ी करते हैं। काफी गरीब परिवार है, इसलिए खेत से लकड़ी बीनने के बाद घर लाकर उसी पर खाना बनता था। बच्ची खेत में लकड़ी बीन रही थी तभी सांप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक जब बच्ची लकड़ी बीनकर घर नहीं पहुंची तो पिता ने उसकी तलाश की जिसके बाद खेत में उसकी लाश मिली। बच्ची की लाश देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Snake bite and Girl Dead in forest
Snake bite and Girl Dead in forest

आपको बता दें कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के पिछले तीन महीने से अब तक करीब आधा दर्जन लोग सांप के काटने से अपनी जान गवां चुके हैं। उसी का कारण है कि यहां के लोग सांप से डरे हुए हैं और डॉक्टर के पास ले जाने की बजाए झाड़-फूंक कराने पर ज्यादा विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि सही टाइम पर इलाज न मिल पाने के कारण उनकी मौत हो जाती है। ऐसे में जरूरत है ऐसे लोगों को जागरुक करने की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+