एक दिन के औचक दौरे पर अमेठी पहुंच रही हैं स्मृति ईरानी, लग रहे हैं ये कयास

अमेठी। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में बीजेपी के नेता जुटे गए। इसके तहत केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कांग्रेस के गढ़ को ढहाने की कोशिश करेंगी। स्मृति ईरानी 1 सितंबर को अमेठी पहुंच रही हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी "कामन सर्विस सेंटर" का उदघाटन और डाक घर की डिजटल इंडिया बैंकिंग सेवा का शुभारम्भ करेगी। इससे पूर्व स्मृति ईरानी 13-14 अप्रैल को अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर आई थी।

 Smriti Irani visits Amethi on one September

स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने बताया कि स्मृति अपने एक दिवसीय दौरे पर मुसाफिरखाना के पिंडारा ठाकुर गांव जायेगी। सरकार ने इस गांव को "कामन सर्विस सेंटर" के तहत चुना है। स्मृति ईरानी डिजिटल विलेज के रूप में इसकी शुरुआत करेंगी। इस गांव में कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से सरकार की 206 योजनाओं का एक साथ लाभ लोगों को दिया जाएगा। यह जिले का पहला डिजिटेल गांव होगा।

यहां के बाद स्मृति सीधे अमेठी डाकघर पहुंचेंगी। जहां वे आईबीपीबी यानी भारतीय पोस्ट पेमेंट बैंक सेवा का शुभारंभ करेगी। इस सेवा के माध्यम से लोगों को डाकघर से पेमेंट का लाभ मिल सकेगा। उद्घाटने के बाद स्मृति वापस दिल्ली चली जाएगी। स्मृति के दौरे से जिले में हलचल बढ़ गई है। उनके अमेठी में आने की चर्चाओं से कांग्रेस की बेचैनी भी बढ़ गई है। इससे साफ है कि अमेठी का सियासी पारा एक बार फिर चढ़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+