रांची जा रही ट्रेन के पहियों से निकला धुआं, इटावा में झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में मचा हड़कंप
Train Bogie Smoke In Etawah: नई दिल्ली से झारखंड की राजधानी रांची जा रही ट्रेन की बोगी से अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। जैसे ही ट्रेन के कोच में धुआं की खबर फैली, यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना यूपी के इटावा की है।
जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12826 झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में शनिवार को धुआं निकलने का पता चला। घटना की सूचना के तुरंत बाद मौके पर रेलवे कर्मचारी, आरपीएफ, जीआरपी मौके पर पहुंच गए।

इटावा रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया है। झारखंड संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की एक बोगी से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद लोग इधर-उधर भागने लगें। बताया जा रहा है कि ट्रेन में ब्रेक बाइंडिंग से पहिए से धुआं उठा था।
ट्रेन के एसी B-3 कोच के पहिए में ब्रेक बाइंडिंग में धुआं उठा था। हालांकि वक्त पर फायर इंस्ट्रूमेंट से ब्रेक शू की गर्माहट को काबू कर लिया गया। इस बीच पूरे स्टेशन पर धुआं-धुआं फैल गया। जिसके चलते यात्रियों में एकबारगी भय का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार स्टेशन पर ट्रेन करीब 25 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। जब स्थिति सामान्य हुई तो उसे अपने गंतव्य के लिए रवाना किया। इससे पहले जब रेलवे के अधिकारियों को जानकारी दी गई कि ट्रेन के बी 3 डिब्बे के पहिए से धुआं निकल रहा है। तो ट्रेन को आनन-फानन में भरथना रेलवे स्टेशन पर रोक लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications