UP News: चार माह में हाईटेक होंगी यूपी की छह हजार बसें, मिलेंगी ये सुविधाएं
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए बसों को हाईटेक करने की खास योजना बनाई है। इसके तहत चार माह में लगभग छह हजार बसों को हाईटेक किया जाएगा। इसे रेलवे की नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम एप की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इससे महिला सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही कई सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।
जान सकेंगे बसों की लोकेशन
प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर काफी चौकस दिख रही है। बसों में महिलाओं को सुरक्षा का ऐहसास हो और किसी भी अकस्मात स्थिति में वह सुरक्षा के लिए मदद की गुहार लगा सके इसकी भी व्यवस्था रहेगी। इंक्वायरी सिस्टम एप को मोबाइल फोन में डाउनलोड कर यात्री बसों की लोकेशन जान सकेंगे।वहीं, परिवहन मुख्यालय पर कमांड सेंटर भी बनाया जाएगा, जहां से बसों की ट्रैकिंग होगी।

बसों में होगा पैनिक बटन
बसों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस व पैनिक बटन लगाये जाएंगे। इसका काम हाल ही में जापान की कंपनी एनईसी को दिया गया है।
बोले परिवहन मंत्री परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश की छह हजार बसों को हाईटेक करने का काम किया जा रहा है। लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस होने से हादसों में कमी आएगी। कंपनी प्रत्येक बस में बाई तरफ पांच और दाई तरफ पांच यानी कुल 10 पैनिक बटन लगाएगी। इससे यात्रियों को आपातकालीन मदद मिलेगी। पैनिक बटन दबाए जाते ही तत्काल कमांड कंट्रोल को जानकारी मिलेगी और नजदीकी पुलिस स्टेशन को भी सूचित कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications