मथुरा : दो गाड़ियों की भिड़ंत में 5 महिलाओं समेत 6 की दर्दनाक मौत, दर्जनभर घायल

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना सुरीर कोतवाली इलाके में मैक्स पिकअप और ट्रैक्टर ट्राली की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में पाँच महिलाओं की मौके पर मौत हो गई और दर्जन भर लोग घायल हो गए। ये सभी लोग किसी की तेरहवीं कार्यक्रम से लौट रहे थे। मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल और मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

six people including five women died in road accident in mathura

मथुरा के थाना सुरीर कोतवाली क्षेत्र के मांट नौहझील रोड स्थित टेंटी गांव के समीप पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली आगे चल रही मैक्स पिकअप में जा घुसी।टक्कर इतनी भयानक थी की मैक्स पिकअप के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया। गाड़ी में सवार रजनी, श्यामवती, किशनवती, वीरवती, रमा विधिपुर थाना सादाबाद जिला हाथरस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हो गए। बताया गया है मैक्स पिकअप सवार नौहझील ने मानागढ़ी गॉव से तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी अचानक पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली पिकअप में जा घुसी और ये हादसा हो गया।

six people including five women died in road accident in mathura

पिकअप सवार घायल जूली ने बताया कि हम लोग एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रैक्टर चालक ने शराब का सेवन कर रखा था और उसने पीछे से गाड़ी में टक्कर मारी है। गाड़ी की एक साइड बिलकुल छतिग्रस्त हो गई है। ज्यादा नशे में होने की वजह से ट्रैक्टर चालक उसे संभाल नही पाया। महिला का आरोप है कि पुलिस मौके पर आई लेकिन घायलों को पुलिस ने नहीं निकाला और ट्रैक्टर चालक को लेकर चली गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। जब हम लोग थाने गए तो हमें वो ड्राइवर नहीं मिला। थाने में पुलिस ने उसे भगा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+