दिल्ली आगरा हाईवे पर टेंपू ड्राइवर ने ली झपकी, एक परिवार के 6 की हुई मौत
मथुरा। यूपी में मथुरा दिल्ली आगरा हाईवे नंबर 2 पर उस समय हाहाकार मच गया जब फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रहे सवारियों से भरा टेंपू रोड पर खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। टेंपू सवार एक ही परिवार के थे जिसमें से दो भाई शोभरन और सतीश दोनों भाई की मौत हो गयी और इस हादसे में 4 बच्चों सहित कुल 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं जिनमें 3 की हालत गम्भीर बनी हुई है।

सभी घायलों को मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम इलाज में जुट गई है। घटना थाना छाता कोतवाली इलाके की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुँच गयी और सभी घायलों को इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा।
मृतको के शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी एक ही परिवार के थे और फर्रुखाबाद से मजदूरी करने दिल्ली जा रहे थे कि तभी अचानक छाता के पेप्सी फैक्टरी के समीप अचानक टेंपू ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हो गया।












Click it and Unblock the Notifications