Deoria Hatyakand पर नेहा सिंह राठौर ने गाया गाना, कहा- 'बेकाबू बुलडोजर सिस्टम लोकतंत्र में जहर बा...'
Deoria Hatyakand: 'यूपी में का बा...' गाना गाकर चर्चा में आईं लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर अपने लोकगीत के माध्यम से हमला बोला है। नेहा सिंह राठौर ने देवरिया हत्याकांड पर गाना गाया है। [Video अंत में है।]
गाने में नेहा सिंह राठौर ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर व्यंग किया है। नेहा ने कहा है कि 'राजधर्म के पालन में हमरा त लागत चूक भइल...बाबा एक पक्ष के साथ खड़े और दुसरा ओर से मूक भइल'। इसी तरह 'बाबा के दरबार बा, सौतेला ब्यवहार बा... देवरिया में पीड़ित भइया दुन्नो परिवार बा... का बा!'

इसके अलावा 'यूपी में का बा, केहू के चच्चा काका मरले, केहू के बाप महतारी बा। मानवता के ऊपर भइया अब जात पात भारी बा। अरे बा तोहरा के खाली आपन वोट से यारी बा।' इनसे त मिली लिहल अब उनसे मिले के बारी बा, इ पटिदारी काहे बाबा कइसन तोहार लजारी बा।'
ये है देवरिया का पूरा मामला
दरअसल, उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रुद्रपुर कोतवाली अंतर्गत फतेहपुर गांव में बीते 2 अक्टूबर को सुबह में दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गई थी। इस विवाद में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव की हत्या कर दी गई थी उसके बाद गुस्साए लोगों ने दूसरे पक्ष के सत्य प्रकाश दुबे के परिवार पर हमला बोल दिया।
इस दौरान प्रेमचंद यादव के पक्ष के नाराज लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे, सत्य प्रकाश दुबे की पत्नी और सत्य प्रकाश दुबे के तीन बच्चों को धारदार हथियार के साथ ही गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा सत्य प्रकाश दुबे का एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायल बेटे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हत्याकांड के चलते यूपी का सियासी माहौल गर्म हो गया है। खास तौर पर दो जातियों के बीच मामला होने के चलते यह लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। फिलहाल अब इस मामले में लोक गायत्री नेहा सिंह राठौर द्वारा गाना गाया गया जो चर्चा में है।
देखें Video












Click it and Unblock the Notifications