श्रीकांत त्यागी की पत्नी ने अब सोसाइटी में दिखाई 'दबंगई', नोएडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ली खबर

नोएडा, सितंबर 27। नोएडा के सेक्टर 93 स्थित ओमैक्स सोसाइटी के अंदर पिछले महीने एक महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौच करने के बाद विवादों में आए स्थानीय नेता श्रीकांत त्यागी को पिछले हफ्ते ही हाईकोर्ट से राहत मिली है। श्रीकांत त्यागी ने अपनी सोसाइटी में पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला को गालियां दी थी और मारपीट की थी। जो गलती श्रीकांत त्यागी ने की थी वही अब उनकी पत्नी अनु त्यागी ने की है। दरअसल, अनु त्यागी सोसाइटी के अंदर कॉमन गार्डन में ताड़ के पेड़ लगाने को लेकर नए विवाद में आ गई हैं।

Anu tyagi

नोएडा अथॉरिटी के अधिकारी पहुंचे श्रीकांत के घर

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को नोएडा प्रशासन के बड़े अधिकारी अनु त्यागी से सवाल-जवाब करने उनके घर पहुंचे। अनु त्यागी ने सोमवार को अपने कुछ समर्थकों के साथ सोसाइटी के कॉमन एरिया में पेड़ लगाने का प्रयास किया था। तभी इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने अनु त्यागी को ऐसा करने से रोका था। अनु त्यागी उसी जगह पेड़ लगाने की कोशिश कर रही थीं, जहां श्रीकांत त्यागी ने की थी और एक महिला को पीटा था।

अनु त्यागी ने दिया धरना प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि श्रीकांत त्यागी की पत्नी अनु त्यागी ने सोमवार को त्यागी समाज के लोगों के साथ मिलकर ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे मांगे राम त्यागी ने नोएडा पुलिस और प्राधिकरण से सोसाइटी में हुए सभी अवैध निर्माणों को ढहाने और पेड़-पौधों को हटाने की मांग की थी।

पिछले महीने श्रीकांत त्यागी हुए थे गिरफ्तार

आपको बता दें कि पिछले महीने श्रीकांत त्यागी भी इस तरह के विवाद में पड़े थे और उन्होंने एक महिला को पहले गालियां दी और फिर उसके साथ मारपीट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में भाजपा ने भी श्रीकांत को पार्टी से निकाल दिया था। श्रीकांत ने इस दौरान कई बार जमानत अर्जी लगाई थी, लेकिन हर बार खारिज हुई, लेकिन पिछले हफ्ते श्रीकांत को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। हालांकि श्रीकांत अभी अन्य मामले में जेल में बंद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+