भाजपा विधायक हो गए फोन पर ठगी का शिकार, OTP मांग कर निकाल लिए 45 हजार
श्रावस्ती। जिले की इकौना विधानसभा से भाजपा विधायक साइबर ठगों का शिकार हो गए। ठगों ने फोन उनसे आधार लिंक न होने की बात कह कर उनसे ओ टी पी मांगी जिसके बाद उनके खाते से दो बार मे 45 हजार रुपये निकाल लिये गये। बैंक से जानकारी मिलने पर विधायक ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ तहरीर दी है।

जिले की इकौना विधानसभा से भाजपा विधायक रामफेरन पांडे ने बताया कि एक अज्ञात युवक ने उनके मोबाइल पर फोन किया और आधार लिंक न होने की वजह से विधान भवन में स्थित बैंक के खाते पर रोक की बात कहते हुये खाते के नियमितीकरण के लिए बातों ही बातों में आधार कार्ड नंबर समेत ए टी एम नम्बर व ओ टी पी मांग ली। इसके बाद विधायक जी के खाते से दो बार मे 45 हजार रुपये निकाल लिये गए। इसकी जानकारी होने के बाद बैंक अधिकारियों को जानकारी देने के साथ ही लखनऊ के हजरतगंज में स्थित साइबर सेल में अज्ञात ठगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications