SHORT TERMINATION: 50 से अधिक ट्रेनें हुईं शॉर्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट, यात्रा से पहले देख लें ये पूरी लिस्ट
SHORT TERMINATION- SHORT ORIGINATION Trains List Indian Railway: परिचालनिक सुगमता हेतु मूलभूत ढ़ाँचे में विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जं.-डोमिनगढ़ (04 किमी.) तीसरी लाइन की कमीशनिंग तथा गोरखपुर-नकहा जंगल (05 किमी.) दोहरीकरण की कमीशनिंग हेतु 22 सितम्बर, 2025 को प्री-इण्टरलॉक एवं 23 से 26 सितम्बर, 2025 तक नान इण्टरलॉक कार्य हेतु ब्लाक दिये जाने के कारण गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं रि-शिड्यूलिंग/नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा। नान इण्टरलॉक कार्य के उपरान्त 26 सितम्बर, 2025 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा निरीक्षण किया जायेगा।
इस कार्य के पूर्ण होने से डोमिनगढ़ में होने वाले टेªनों के विलम्बन में कमी आयेगी। दशहरा, दीपावली एवं छठ पूजा के पूर्व इस कार्य के पूर्ण होने से आगामी त्यौहारों में ज्यादा विशेष गाड़ियों का संचलन सम्भव होगा।
तीसरी लाइन के निर्माण एवं दोहरीकरण से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी एवं मांग के अनुरूप गाड़ियाँ अधिक संख्या में तीव्र गति से चलाई जा सकेंगी। यात्री गाड़ियों का संचलन और अधिक सुचारू रूप से होगा, समय पालन में सुधार होगा। इसके साथ ही इस रेल खंड पर चलने वाली मालगाड़ियों के संचलन समय में भी कमी आयेगी।

शार्ट ओरिजिनेशन/शार्ट टर्मिनेशन-
1. नकहा जंगल से 23 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 55071 नकहा जंगल-नौतनवा सवारी गाड़ी मानीराम स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी नकहा जंगल-मानीराम के मध्य निरस्त रहेगी।
2. बढ़नी से 23 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 55076 बढ़नी-नकहा जंगल सवारी गाड़ी मानीराम स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मानीराम-नकहा जंगल के मध्य निरस्त रहेगी।
3. नकहा जंगल से 19 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू गाड़ी बढ़नी से चलाई जायेगी। यह गाड़ी नकहा जंगल-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी।
4. गोंडा से 19 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 75108 गोंडा-नकहा जंगल डेमू गाड़ी बढ़नी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बढ़नी-नकहा जंगल के मध्य निरस्त रहेगी।
5. बढ़नी से 22 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 75118 बढ़नी-गोरखपुर सवारी गाड़ी पीपीगंज स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी पीपीगंज-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
6. गोरखपुर से 23 से 28 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी पीपीगंज स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-पीपीगंज के मध्य निरस्त रहेगी।
7. गोरखपुर से 22 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी आनन्दनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनन्दनगर-बढ़नी के मध्य निरस्त रहेगी।
8. नौतनवा से 22 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 55070 नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी आनन्दनगर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी नौतनवा-आनन्दनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
9. नकहा जंगल से 23 से 28 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 55069 नकहा जंगल-नौतनवा सवारी गाड़ी मानीराम स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी नकहा जंगल-मानीराम के मध्य निरस्त रहेगी।
10. नौतनवा से 22 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 55072 नौतनवा-नगहा जंगल सवारी गाड़ी मानीराम स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मानीराम-नकहा जंगल के मध्य निरस्त रहेगी।
11. पीलीभीत से 23 से 28 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमती नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोमती नगर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
12. गोरखपुर से 22 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोमतीनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
13. ऐशबाग से 23 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस आनन्दनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनन्दनगर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
14. गोरखपुर से 24 से 28 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस आनन्दनगर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-आनन्दनगर के मध्य निरस्त रहेगी।
15. बनारस से 22 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी देवरिया सदर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
16. गोरखपुर से 22 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-देवरिया सदर के मध्य निरस्त रहेगी।
17. सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल से 22 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 06529 सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल-गोमती नगर विशेष गाड़ी बनारस में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बनारस-गोमती नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
18. गोमती नगर से 26 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 06530 गोमती नगर-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल विशेष गाड़ी बनारस से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोमतीनगर- -बनारस के मध्य निरस्त रहेगी।
19. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 एवं 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी देवरिया सदर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
20. सम्बलपुर से 22 से 25 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी देवरिया सदर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
21. अहमदाबाद से 23 से 26 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी जं. पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी वाराणसी जं.-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
22. गोरखपुर से 24 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस वाराणसी जं. से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-वाराणसी जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
23. कोलकाता से 22 एवं 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15047 कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस देवरिया सदर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
24. बान्द्रा टर्मिनस से 22 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 19091 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी जं. पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी वाराणसी जं.- -गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
25. गोरखपुर से 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी जं. से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-वाराणसी जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
26. पुणे से 25 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
27. गोरखपुर से 27 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
28. शालिमार से 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15021 शालिमार-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
29. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22 एवं 24 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोंडा एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर 18.20 पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी-गोंडा के मध्य निरस्त रहेगी।
30. गोंडा से 24 एवं 26 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 11056 गोंडा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भटनी स्टेशन से 08.03 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोंडा-भटनी के मध्य निरस्त रहेगी।
31. कानपुर अनवरगंज से 23 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर एक्सप्रेस भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी भटनी-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
32. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 22, 25 एवं 26 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी जं. पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी वाराणसी जं.-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
33. गोरखपुर से 23, 26 एवं 27 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस वाराणसी जं. से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-वाराणसी जं. के मध्य निरस्त रहेगी।
34. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 11079 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बलरामपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बलरामपुर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
35. गोरखपुर से 27 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस बलरामपुर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-बलरामपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
36. तिरुवनन्तपुरम उत्तर से 21, 23 एवं 24 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12512 तिरुवनन्तपुरम उत्तर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमती नगर स्टेशन पर 10.19 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोमती नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
37. गोरखपुर से 24 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12589 गोरखपुर-चर्लपल्ली एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से 11.00 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोमती नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
38. गोरखपुर से 27 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन से 11.00 बजे चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-गोमती नगर के मध्य निरस्त रहेगी।
39. यशवंतपुर से 22 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 12592 यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमती नगर स्टेशन पर 10.19 बजे पहुँचकर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोमती नगर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
40. ओखा से 21 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस खलीलाबाद स्टेशन पर 17.49 बजे पहुँचकर यात्रा सम करेगी। यह गाड़ी खलीलाबाद-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
41. साबरमती से 25 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 19409 साबरमती-थावे एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बस्ती-थावे के मध्य निरस्त रहेगी।
42. थावे से 27 सितम्बर, 2025 को चलने वाली 19410 थावे-साबरमती एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी थावे-बस्ती के मध्य निरस्त रहेगी।
43. छपरा से 23 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैंट-नौतनवा के मध्य निरस्त रहेगी।
44. नौतनवा से 23 से 27 सितम्बर, 2025 तक चलने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस गोरखपुर कैंट से चलाई जायेगी। यह गाड़ी नौतनवा-गोरखपुर कैंट के मध्य निरस्त रहेगी।
45. आसनसोल से 26 सितम्बर,2025 को चलने वाली 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर सीवान में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी सीवान से गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
46. गोरखपुर से 27 सितम्बर,2025 को चलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर सीवान से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर से सीवान के मध्य निरस्त रहेगी।
47. पनवेल से 22 सितम्बर,2025 को चलने वाली 15066 पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस आनन्दनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी आनन्दनगर-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
48. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 सितम्बर,2025 से चलने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस मऊ में यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी मऊ-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी।
49. गोरखपुर से 26 सितम्बर,2025 को चलने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस मऊ से चलाई जायेगी। यह गाड़ी गोरखपुर-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
50. देहरादून से 23 सितम्बर,2025 को चलने वाली 15006 देहरादून-गोरखपुर एक्सप्रेस गोण्डा स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोण्डा-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
51. लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 24 सितम्बर,2025 को चलने वाली 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर कैण्ट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी गोरखपुर कैण्ट-गोरखपुर के मध्य निरस्त रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications