दुकान से उठाकर मिर्च की पकौड़ी खाने की कोशिश की तो मार दी गोली
शाहजहाँपुर। यूपी के शाहजहाँपुर मे एक शख्स को सिर्फ इस बात पर गोली मार दी कि शख्स ने एक मिर्च खाने का विरोध किया था। गोली शख्स के पेट मे लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली बाजी के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके पर से फरार हो गया। वहीं घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए निजी नर्सिंग होम रेफर कर दिया गया है। इस मामले मे पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

लेबरों के लिए लाने गया था मिर्च की पकौड़ी
घटना चौक कोतवाली के छाया कुंआ मोहल्ले के पास की है। यहां के रहने वाले 40 वर्षीय अनीस गुप्ता का घर बन रहा है। लेबर और मिस्री के लिए मिर्च और पकौड़ी लेने अनीस गुप्ता पास की लालू राठौर की दुकान से खरीदने गया था। तभी दोनों मे मिर्च खाने को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद दुकानदार ने अनीस गुप्ता को गोली मार दी। गोली पेट मे लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया है। फिलहाल इस घायल का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुराना था विवाद
घायल अनीस गुप्ता के भाई ने बताया कि तीन दिन पहले उसके भाई का और दुकानदार लालू का कुछ विवाद हो गया था, लेकिन उस वक्त दोनों मे समझौता करा दिया था। लेकिन जब मिस्त्री और लेवर के लिए मिर्च पकौड़ी खरीदने उसका भाई पहुंचा तो पहले तो उसने मिर्च पकौड़ी खरीदकर मिस्त्री के खाने लिए घर देने आ गया। लेकिन खुद के खाने के लिए बीस रूपये की मिर्चें अनीस ने खरीदकर दुकानदार के काउंटर पर रख दी ताकि वह ठंडी हो जाए। लेकिन जब अनीस घर आकर दोबारा मिर्च खाने दुकानदार के पास पहुंचा तो इतने मे दुकानदार ने खुद मिर्च खा ली और अनीस से पैसे मांगने लगा उसने जब मिर्च खाने का विरोध किया, तो दोनो मे गाली-गलौज होने लगी देखते ही दुकानदार लालू राठौड़ दुकान मे रखा तमंचा निकाल लाया और फायर झोंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
क्या कहना है पुलिस का
एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि बीस रूपये की मिर्च खरीदने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमे दुकानदार ने अनीस गुप्ता नाम के शख्स को गोली मार दी। उसका इलाज किया जा रहा है। मामले मे आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications