'शूटर दादी' प्रकाशी तोमर बागपत में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हुईं शामिल

'शूटर दादी' के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर बागपत बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बागपत में शामिल हुईं।

rahul

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा उत्‍तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में अब तक कई नामी हस्तियां शामिल हो चुकी हैं। बुधवार को इस यात्रा में शामिल होने वालों में एक और बड़ा नाम जुड़ चुका है। भारत जोड़ो यात्रा में आज कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दुनिया की सबसे उम्रदराज़ शार्पशूटरों में से एक, प्रकाशी तोमर ने का स्वागत किया। 'शूटर दादी' के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होन के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पहुंची।

प्रकाशी तोमर उत्तर प्रदेश भातर जोड़ो यात्रा के पैदल मार्च में राहुल गांधी के साथ शामिल हुईं। दादी प्रकाशी तोमर ने ट्वीट करते हुए राहुल गांधी का स्‍वागत किया उन्‍होंने लिखा "राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा का हमारे बागपत में स्वागत है।"

वहीं कांग्रेस पार्टी ने ट्टीट कर शूटर दादी के भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर खुशी जताते हुए लिखा "अपनी उम्र को मात देकर और पूरी दुनिया में अपनी प्रतिभा साबित कर बागपत की 'शूटर दादी' आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। हम आपके जज्बे को सलाम करते हैं।"

कांग्रेस ने ट्टीट में लिखा उम्र को देखते हुए पूरी दुनिया में अपने हुनर ​​का लोहा मनवा लिया बागपत की शूटर दादी जी ने आज भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत की... आपके जज्बे को सलाम।

बता दें शूटर दादी के नाम से मशहूर प्रकाशी तोमर की भाभी चंद्रो तोमर का अप्रैल 2021 में 89 साल की उम्र में कोविड की वजह से निधन हो गया।चंद्रो तोमर ने 65 साल की उम्र में निशानेबाजी शुरू की और 30 से अधिक राष्ट्रीय चैंपियनशिप और अन्य प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। 2019 की बॉलीवुड फिल्म 'सांड की आंख' उन्‍हीं के जीवन पर आधारित है जिसमें एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर ने मुख्‍य भूमिका निभाई है।

बता दें राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो का पैदल मार्च नौ दिनों के ब्रेक के बाद कल दिल्ली में फिर से शुरू हुई़। यात्रा कल दिल्ली के कश्मीरी गेट और उत्तर प्रदेश के लोनी जिले से फिर शुरू हुई। हरियाणा, पंजाब में प्रवेश करने से पहले राहुल गांधी की ये भारत जोड़ो यात्रा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों को कवर करने के बाद अंत में जम्मू-कश्मीर पहुंचेगी और कन्याकुमारी में सितंबर माह में शुरू हुई इसभारत जोड़ो यात्रा का समापन कश्‍मीर में होगा।

कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमों और यूपी की पूर्व मुख्‍यमंत्री को मायावती को निमंत्रण भेजा था, लेकिन दोनों कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे इसकी संभावना कम ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+