फर्रूखाबाद में वोटिंग को लेकर चौंकाने वाला दावा, युवक ने एक- एक कर डाले 8 वोट! केस दर्ज
फर्रूखाबाद में वोटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। कथित तौर पर दावा किया जा रहा है शख्स ने एक- एक करके बीजेपी प्रत्याशी को 8 वोट दे डाले। जिसको लेकर अब राजनीतिक दलों ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की एनडीए सरकार को निशाने पर लिया है। वीडियो को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया। जबकि युवक के पिता ने वीडियो को लेकर किए जा दावे को फर्जी बताया और कहा कि दावा किया कि वीडियो में उनके बेटे को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है।
वीडियो उत्तर प्रदेश के एटा जिले के खीरी पमारान गांव का है, जो कि अलीगंज विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा है। ये फर्रुखाबाद संसदीय सीट के अंतर्गत आता है। यहां 13 मई को चौथे चरण के अंतर्गत मतदान हुआ था। इसक सीट से मौजूदा सांसद मुकेश राजपूत है। बीजेपी ने इस बार भी उन्हें ही मौका दिया है।

वीडियो में दिख रहा युवक राजन सिंह ठाकुर है। राजन के पिता अनिल सिंह ठाकुर ने स्क्रॉल को बताया कि उनका बेटा 16 साल का है। अनिल खिरी पमारान के ग्राम प्रधान हैं और बीजेपी के सदस्य हैं।
वायरल वीडियो को लेकर अनिल सिंह ठाकुर ने कहा कि उनके बेटे राजन सिंह को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने दावा किया कि वीडियो को एडिट करके दिखाया गया है। वीडियो एक पार्ट में मशीन का टेस्ट किया जा रहा था, जबकि दूसरे पार्ट में वो गांव में मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं की ओर से मतदान कर रहा था। वीडियो में ये हिस्सा एडिट कर दिया गया है।"
वीडियो को लेकर सपा प्रमुख व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा राहुल गांधी ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। दोनों नेताओं ने मामले में चुनाव आयोग से इसे गंभीरता से लेने का आग्रह किया है।
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने X पर लिखा कि भाजपा को अपनी हार दिखने लगी है। जनादेश को झुठलाने का काम किया जा रहा है। अपनी पोस्ट में गांधी ने लिखा, "अपनी हार सामने देख कर भाजपा जनादेश को झुठलाने के लिए सरकारी तंत्र पर दबाव बना कर लोकतंत्र को लूटना चाहती है। कांग्रेस चुनावी ड्यूटी कर रहे सभी अधिकारियों से यह अपेक्षा करती है कि वो सत्ता के दबाव के सामने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी न भूलें। वरना INDIA की सरकार बनते ही ऐसी कार्रवाई होगी कि आगे कोई भी 'संविधान की शपथ' का अपमान करने से पहले 10 बार सोचेगा।
मामले में एफआईआर दर्ज
मामले में एटा के नया गांव थाने में पुलिस ने IPC की धारा 171F, 419 के साथ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 128/ 132/ 136 और आईटी एक्ट 66 की धारा में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ये एक्शन ARO प्रतीत त्रिपाठी की तहरीर पर लिया। वहीं मामले में एटा के अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी ने वायरल वीडियो का संज्ञान ने लेकर जांच की बात कही है। एडीएम ने कहा कि मामले दोषी पाए जाने पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications