उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

यूपी: बीजेपी को चुनौती देने शिवपाल यादव इस तारीख को निकालेंगे महारैली

Google Oneindia News

लखनऊ। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए एक तरफ भाजपा ने बाइक रैली निकाली और अब पदयात्रा निकालने की तैयारी कर रही है। अब प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल यादव राजधानी लखनऊ में रैली निकालने की तैयारी में हैं। शिवपाल यादव ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता की। शिवपाल यादव ने कहा कि 9 दिसंबर को वो राजधानी लखनऊ में संविधान बचाओ देश बचाओ नारा देते हुए रैली निकालेंगे। इस रैली से लोगों में अच्छा संदेश जाएगा। ये रैली लखनऊ के रमाबाई मैदान में आयोजित की जाएगी। इस रैली को बहुजन मुक्ति पार्टी सहयोग करेगी।

shivpal yadav rally in lucknow on 9 december

नया विकल्प जनता के सामने होगा। शिवपाल ने रैली में लाखों लोगों के जुटने की बात कही। रमाबाई अंबेडकर मैदान छोटा पड़ जाएगा। अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। रैली में हम पूरी ताकत लगा देंगे। जो लोग बोल रहे हैं हम भाजपा के साथ हैं ये गलत है। हमको तो गठबंधन में 50 सीटें मिल जाएगी तो हम भाजपा को हराने का पूरा प्रयास करेंगे।

shivpal yadav rally in lucknow on 9 december

प्रदेश की कानून व्यवस्था है ध्वस्त

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता रोजगार मांगती है तो बदले में सरकार उसे लाठियां देती है। शिवपाल यादव ने कहा कि सभी लोग सेक्युलर मोर्चा की ताकत से बौखला गए है। शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। महिलाओं की आबरु सुरक्षित नहीं है। भाजपा से जनता का विश्वास उठ चुका है। शिवपाल यादव ने कहा कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। नोटबंदी जीएसटी ने लोगों को परेशान किया है।

पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाएंगे नेता जी का जन्मदिन

शिवपाल यादव ने अपने बड़े भाई मुलायम सिंह यादव को भी रैली में आने का न्यौता दिए जाने की बात कही। कल यानि बुधवार को 21 नवंबर को समाजवादी पार्टी मुखिया का जन्म दिन है। इस मौके पर शिवपाल यादव ने पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं को खास निर्देश दिए हैं। शिवपाल ने कहा पूरे प्रदेश में नेता जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मदिन के मौके पर सैफई में दंगल का आयोजन किया जाएगा।

Comments
English summary
shivpal yadav rally in lucknow on 9 december
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X