शिवपाल ने की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, लखनऊ की सियासत हुई गर्म
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक शिवपाल यादव ने मुलाकात की।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक शिवपाल यादव ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही लखनऊ में सियासी पारी एक बार फिर से चढ़ने लगा है।

आपको बताते चले कि शिवपाल यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग पर करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा पा रहा है। पर सीएम आवास से बाहर निकलने पर शिवपाल यादव ने मीडिया से बात किए बिना चले गए।
आपको बताते चले कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव के बीच चल रही खींचतान अभी तक खत्म नहीं हो पाई है। अखिलेश और शिवपाल सार्वजानिक मंच पर एक-दूसरे के ऊपर आरोप-प्रत्यारोप भी कर चुके हैं। वहीं कुछ दिनों पूर्व समाजवादी पार्टी के सांसद और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव ने भी सार्वजानिक तौर अखिलेश की आलोचना करते हुए कहा था कि जो बेटा बाप का नहीं हुआ वो किसी का नहीं हो सकता है।
मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव भी अपने पति प्रतीक यादव के साथ 24 मार्च को योगी आदित्यानाथ से मिलने वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचीं थीं। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी 31 मार्च को अपर्णा की संस्था की ओर से संचालित गोशाला को देखने भी गए थे।












Click it and Unblock the Notifications