शिवपाल ने कहा मुलायम सिंह यादव को है जान का खतरा

लखनऊ। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने एक बयान देकर राजनीति गर्मा दी है। उन्होंने इटावा में गांधी जयंती के अवसर पर कहा कि देश में जब बापू महात्मा गांधी की हत्या हो सकती है तो कुछ भी हो सकता है। उन्होंने इशारों-इशारों में अपने बड़े भाई और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की जान को खतरा बताया है।

shivpal singh yadav big statement on mulayam singh

मीडिया संस्थानों में छपी खबरों के अनुसार, शिवपाल सिंह यादव ने यह बात इटावा में गांधी जयंती के अवसर कही। उन्होंने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की शुरूआत उन्हें अपने बड़े भाई का आर्शिवाद लेकर की थी। उन्होंने कहा कि जल्दी ही मुलायम सिंह पार्टी की बागदौड़ संभालेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही मुलायम सिंह एक बड़े मंच पर उनके साथ नजर आएंगे।

शिवपाल यादव ने कहा, 'कुछ लोग हैं जो नेताजी को बहका देते हैं। आज भी नेताजी के मन में बहुत तकलीफ है, लेकिन मुझे नेताजी पर भरोसा है, विश्वास है कि उनका आशीर्वाद मेरे साथ हमेशा रहेगा।' शिवपाल यादव ने कार्यक्रम में योगी सरकार के अधिकारियों पर उनके कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अधिकारी हमारे कायकर्ताओं का उत्पीड़न बन्द करें।

यात्रा के दौरान दिखाई ताकत
गांधी जयंती पर शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी की ताकत दिखाने के लिए रोड शो किया। पचराहा से मुख्य बाजार होते नौरंगाबाद चौराहा होकर नुमाइश मैदान तक पैदल चले। उनके साथ उनके पुत्र आदित्य यादव अंकुर भी थे। यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+