खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिवलिंग, चर्चा का विषय बनी इसपर दिख रही आकृति
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में नमामि गंगे परियोजना के तहत गंगा किनारे की जा रही खुदाई के दौरान एक अतिप्रचीन शिवलिंग निकला है। खुदाई करने वाले श्रमिकों ने इसकी जानकारी घाट के महन्त और नमामि गंगे की कार्यप्रदायी संस्था को दी है। ये शिवलिंग कानपुर में कोयला घाट पर चल रही खुदाई के दौरान निकला है। नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत इन दिनों घाटों के सुन्दरीकरण का काम चल रहा है। खुदाई का काम करने वाले श्रमिकों का दावा है कि शिवलिंग उन्हें लगभग तेरह मीटर की गहराई से प्राप्त हुआ है। श्रमिकों ने इस शिवलिंग को पास के शिवमन्दिर में रख दिया और इसे ईश्वरीय चमत्कार मानकर पूजा अर्चना शुरू कर दी।

मामला कानपुर के कोयला घाट का है जहां खुदाई करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि अचानक जेसीबी धसने पर खट-खट की आवाज आई। कुछ ही देर में मशीन के साथ शिवलिंग बाहर आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिवलिंग को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है मानों कि यह साक्षात भगवान का ही चेहरा है। फिलहाल धरती के गर्भ से निकले शिवलिंग के दर्शन करने आसपास के गांवों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक इसकी सूचना पुरात्व विभाग को नहीं दी है। इस शिवलिंग की विशेष बात यह है कि इस पर एक विशेष आकृति बनी है।












Click it and Unblock the Notifications