मथुरा में शिक्षामित्रों ने रेलवे स्टेशन पर रोक दी ट्रेन, ट्रैक पर लेटे

मथुरा के छावनी रेलवे स्टेशन पर मथुरा कासगंज पैसेंजर ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया और रेलवे ट्रैक पर लेट गए।

मथुरा। यूपी के मथुरा में शिक्षा मित्रों के समायोजन रद्द होने पर यूपी सरकार के खिलाफ शिक्षक सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे हैं। तीसरे दिन सैकड़ों शिक्षामित्रों ने विरोध प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की और मथुरा के बीएसए कार्यालय का तालाबंदी कर प्रदर्शन किया। वहीं मथुरा के छावनी रेलवे स्टेशन पर मथुरा कासगंज पैसेंजर ट्रेन रोककर प्रदर्शन किया और रेलवे ट्रैक पर लेट गए।

मथुरा में शिक्षामित्रों ने रोकी ट्रेन, ट्रैक पर लेटकर विरोध

ट्रेन रोकने की सूचना पर पुलिस जीआरपी, आरपीएफ मौके पर पहुंची। शिक्षामित्रों को समझाकर ट्रैक से हटवा दिया गया। वहीं शिक्षामित्रों का कहना है कि अगर सरकार हमारे लिए कुछ नहीं करती तो हम लोग आंदोलन करते रहेंगे क्योंकि 3 दिन पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द कर दिए थे।

प्रदेशभर में शिक्षामित्र सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मथुरा में भी शिक्षामित्रों का प्रदर्शन तीसरे दिन जारी रहा। मथुरा छावनी स्टेशन पर शिक्षामित्रों को समझा कर वहां से हटवा दिया और 1 सूत्री मांग को लेकर सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+