फोटो के शौकीन लोगों के लिए कुंभ मेले में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, दिखेगा पूरी टेंट सिटी का नजारा
इलाहाबाद। सेल्फी के शौकीन युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इस बार कुंभ मेले में उनके लिए विशेष तौर पर सेल्फी पॉइंट बनाया जा रहा है। इस सेल्फी पॉइंट की खासियत यह होगी कि यह पूरी टेंट सिटी यानी तंबू के शहर को बैकग्राउंड में दिखा सकेगा। इस जगह से पूरे मेला क्षेत्र का खूबसूरत नजारा दिखाई पड़ेगा। दरअसल कुंभ क्षेत्र के बीचोंबीच से जाने वाले शास्त्री पुल पर पर्यटकों के लिए विशेष तौर पर सजाया और संवारा जा रहा है। इस पुल पर ही सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा। जहां लोग कुंभ मेला की याद संजोने के लिए सेल्फी खींच सकेंगे।

भुनाना चाहता है मौका
दरअसल युवा पीढ़ी में इस समय सेल्फी का बहुत अधिक क्रेज हो चला है। वह अपनी अच्छी तस्वीरों के लिए किसी भी हद तक जाने को उत्सुक रहते हैं। ऐसे में कुंभ मेला के दौरान पर्यटन विभाग युवाओं की इस दीवानगी को पूरी तरह भुनाना चाहता है । इसके लिए कुंभ मेला में सेल्फी पॉइंट बनाए जा रहे हैं। जहां से लोग अपने मोबाइल व कैमरों में संगम की सुनहरी यादें संजों सकेंगे। खास बात यह है कि शास्त्री ब्रिज से संगम का खूबसूरत नजारा दिखाई पड़ता है। साथ ही जब तंबू से संगम की रेती सजी होगी तो यह दृश्य अद्वितीय हो जाता है। ऐसे में जो भी संगम नगरी आएगा वह अपनी सेल्फी के लिए यहां जरूर आना आना चाहेगा।

पुल लगेगा स्टूडियो
कुंभ मेला में शास्त्री ब्रिज को सेल्फी पॉइंट बनाने की जानकारी देते हुए मंडलायुक्त डॉ आशीष गोयल ने बताया कि शास्त्री ब्रिज कुंभ के आकर्षण का एक और केंद्र होगा। पुल को फूलों के गमलों से सजाकर पुताई और रंगाई के साथ उसे सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा। संगम में वैसे तो जगह-जगह पर सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। लेकिन, शास्त्री ब्रिज से पूरा कुंभ क्षेत्र नजर आने के कारण व यहां से अद्भुत नजारा होने के कारण इस पुल पर विशेष तौर से सेल्फी पॉइंट बनाया जायेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि शास्त्री ब्रिज के अलावा पूरे संगम पर क्षेत्र में जगह-जगह पर सेल्फी पॉइंट बनाए जाएंगे। संगम नोज से लेकर किला घाट, बड़े हनुमान जी मंदिर व प्रत्येक पीपा पुल रोड से गुजरने वाले रास्ते पर सेल्फी पॉइंट बने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications